लव राशिफल 4 अप्रैल- इक पल चैन न आवे सजना तेरे बिना

Edited By Jyoti,Updated: 04 Apr, 2021 08:49 AM

daily love horoscope in hindi

मेष- इस राशि के लोग आज डेट पर जा सकते हैं। एक दूसरे से मन में दबी बातें आसानी से कर पाएंगे। विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। पुराने झगड़े सुलझेंगे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- इस राशि के लोग आज डेट पर जा सकते हैं। एक दूसरे से मन में दबी बातें आसानी से कर पाएंगे। विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा है। पुराने झगड़े सुलझेंगे। 

वृष- इस राशि के जातकों की मुलाकात आज किसी खास पर्सन से होगी। जो आपके लिए अच्छी याद बन जाएगी। हो सकता है भविष्य में इस इंसान से गहरा रिश्ता जुड़ जाए। 

मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद प्यार भरा रहने वाला है। माहौल में रोमांस घुला रहेगा। पति-पत्नी भी एक दूसरे को समय देने की कोशिश करें। ताकि रिश्तों में सुधार आए।

कर्क- कर्क राशि वालों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा। आपके लिए दिन कुछ ज्यादा अच्छा साबित नहीं होने वाला है। दंपत्ति भी आज किसी छोटी-मोटी बात पर बहस हो सकती है।

सिंह- सिंह राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। महिलाएं खासतौर पर अपने जीवनसाथी की सेेहत का खास ख्याल रखें। 

कन्या- आज आप प्रेम में इतने खोए दिखाई देंगे, कि आपका अपने पार्टनर के बिना दिल नहीं लगेगा। पूरा टाइम जीवनसाथी के ख्याल में खोए रहेंगे। शाम को पार्टनर से मिल सकेंगे। 

तुला- थोड़ा सतर्क रहें, इस राशि वाले लोगों को प्यार में धोखा मिल सकता है। किसी को भी अपने बीच आने का मौका नहीं दें। वरना आप किसी बड़ी परेशानी में पड़ सकते हैं। 

वृश्चिक- आपके घर शादी की बात चल सकती है। जिससे आपके दिल में अच्छे एहसासों का जन्म होगा। पति-पत्नी एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए प्रयास करें।

धनु- इस राशि को लोग अपने पार्टनर के साथ मिलकर किसी खास दोस्त के घर जाएंगे जहां इन्हें एक साथ काफी समय बिताने को मिलेगा। इससे इनकी नज़दीकियां बढ़ेंगी।

मकर- आप लोग अपने प्यार के इज़हार में आज किसी प्रकार की देरी न करें, वरना सुनहरा मौका हाथ से चूक सकता है। पति-पत्नी भी अगर एक दूसरे से कोई मन की बात करना चाहते हैं तो जरूर करें। 

कुंभ- इस राशि के लोग अपने पार्टनर की सेहत का खास ख्याल रखें। उन्हें कोई रोग परेशान कर सकता है। पति-पत्नी परिवार के संग पिकनिक पर जा सकते हैं। 

मीन- आप अपने पार्टनर को कुछ भी कहने से पहले ध्यान रखें वरना नाराज़गी का माहौल पैदा हो सकता है। ऐसा न हो प्यार का माहौल कड़वाहट में बदल जाए
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!