December 2023 Libra Horoscope: तुला राशि के लिए दिसंबर महीने का राशिफल

Edited By Prachi Sharma,Updated: 05 Dec, 2023 03:36 PM

आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। राशि के स्वामी के ऊपर गुरु की दृष्टि है। सूर्य और मंगल दूसरे भाव में शुभ गोचर

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

December 2023 Libra Horoscope: आज बात करेंगे कि तुला राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है। राशि के स्वामी के ऊपर गुरु की दृष्टि है। सूर्य और मंगल दूसरे भाव में शुभ गोचर में नहीं हैं। शनि पंचम में सही नहीं हैं। चंद्रमा नौवें भाव में और केतु बारहवें भाव में शुभ नहीं है।

सूर्य 16 दिसंबर को गोचर करेंगे और ये आपके लिए बहुत शुभ साबित होगा। मंगल का गोचर 27 दिसंबर को होगा और ये आपके लिए बहुत शुभ है।

Position of Karma and Income Place in the month of December दिसंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: आय स्थान का स्वामी धन स्थान के ऊपर मंगल के साथ जाकर बैठ गया है। मनी का फ्लो बना रहेगा। सूर्य और मंगल दूसरे भाव में हैं। शुक्र का राशि के ऊपर से जाना बहुत बढ़िया है। आय स्थान के ऊपर गुरु की दृष्टि आपके लिए बहुत शुभ परिणाम लेकर आएगी। जो लोग कारोबार में हैं उनके लिए समय बेहद शुभ है। जिन लोगों का अपना कारोबार है वहां पर वृद्धि के आसार नजर आ रहे हैं। प्रमोशन होने के चांस हैं।

Relationship status in the month of December  दिसंबर महीने में  रिलेशन की स्थिति: सप्तम भाव में गुरु है उसके ऊपर गुरु की दृष्टि है। सप्तम के स्वामी चले गए हैं अष्टम भाव में। शनि की दशम दृष्टि दूसरे भाव के ऊपर पड़ रही है। राहु की दृष्टि भी दूसरे भाव के ऊपर जा रही है। इस महीने अपने गुस्से पर थोड़ा नियंत्रण रखें। 16 दिसंबर के बाद समय थोड़ा सही हो जाएगा। शुक्र का चंद्रमा के ऊपर से गोचर करना आपके मूड को रोमांटिक रखेगा। शनि पंचम भाव में आकर उसे मजबूत कर देंगे।

Health status in the month of December  दिसंबर महीने में सेहत की स्थिति: छठे भाव का स्वामी राहु है। राशि का स्वामी राशि में है और उसके ऊपर कोई पाप प्रभाव नहीं है। हेल्थ के लिहाज से समय सही रहेगा कोई बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। अगर किसी विवाद में फंस गए हैं तो वहां से बाहर आने के चांस हैं। कोई सीक्रेट बात लीक हो सकती है। गाड़ी धीमी चलाएं। एक अष्टम और दूसरा भाव खराब हो गया है।

Status of education in the month of December दिसंबर महीने में  शिक्षा की स्थिति: गुरु की दृष्टि बुध और चन्द्रमा के ऊपर है। पढ़ाई के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी मन लगेगा। मन पढ़ाई में लगा रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!