महामारी के बीच सादगी से हज के लिए मक्का पहुंच रहे लोग

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 28 Jul, 2020 09:27 AM

devotees reaching mecca for simplicity amid corona virus

कोरोना वायरस महामारी के बीच बुधवार को सादगी से शुरू होने जा रहे हज के लिए मुस्लिम श्रद्धालु मक्का पहुंच रहे हैं। हर साल दुनियाभर के लगभग 25 लाख लोग हज करते हैं, लेकिन इस बार

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

दुबई (प.स.): कोरोना वायरस महामारी के बीच बुधवार को सादगी से शुरू होने जा रहे हज के लिए मुस्लिम श्रद्धालु मक्का पहुंच रहे हैं। हर साल दुनियाभर के लगभग 25 लाख लोग हज करते हैं, लेकिन इस बार कोरोना वायरस महामारी के चलते हाजियों की संख्या काफी कम है। सऊदी अरब के हज मंत्रालय के अनुसार इस साल पहले से ही देश में रह रहे लोग ही हज कर सकेंगे, जिनकी संख्या 1,000 से 10,000 के बीच है। इनमें दो-तिहाई विदेशी, एक तिहाई सऊदी नागरिक हैं।

PunjabKesari  Devotees reaching Mecca

कोरोना वायरस के चलते सऊदी अरब में हाजियों को एहतियात बरतने के लिए कहा गया है। सऊदी अरब में पढ़ाई कर रहीं मलेशियाई नागरिक फातिन दाऊद उन चुनिंदा लोगों में शामिल हैं, जिनकी हज की अर्जी मंजूर की गई है।

PunjabKesari  Devotees reaching Mecca

फातिन के चयन के बाद सऊदी स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी उनके घर आए और उनकी कोविड-19 की जांच की गई। इसके बाद उन्हें एक इलैक्ट्रॉनिक ब्रैसलेट दी गई, जिससे उनकी आवाजाही की निगरानी होती है।

PunjabKesari  Devotees reaching Mecca

इसके अलावा उन्हें कई दिन के लिए घर में पृथक रहने के लिए भी कहा गया है।

PunjabKesari  Devotees reaching Mecca

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!