प्रवासियों से भरी नौका पलटी, 15 लोगों की मौत,मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 26 Jul, 2025 05:05 AM

a boat full of migrants capsized 15 people died

लीबियाई तट के निकट शुक्रवार को एक प्रवासी नौका पलट गई, जिससे कम से कम मिस्र के 15 लोगों की मौत हो गई। लीबिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

काहिराः लीबियाई तट के निकट शुक्रवार को एक प्रवासी नौका पलट गई, जिससे कम से कम मिस्र के 15 लोगों की मौत हो गई। लीबिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

टोब्रुक में तटरक्षक बल के सामान्य प्रशासन के मीडिया प्रवक्ता मारवान अल-शाएरी के अनुसार, यह नाव यूरोप जा रही थी और इसमें कई लोग सवार थे, जब यह पूर्वी लीबियाई शहर टोब्रुक के निकट रात लगभग दो बजे पलट गई। अल-शाएरी ने पुष्टि की कि मारे गए सभी लोग मिस्र के नागरिक थे। चालक दल के दो सूडानी सदस्यों को बचा लिया गया, लेकिन तीसरा अभी भी लापता है। 

उन्होंने ‘एसोसिएटेड प्रेस' को बताया कि समुद्र किसी भी नौकायन गतिविधि के लिए उपयुक्त नहीं है, लेकिन वे यह नहीं बता सके कि नाव क्यों पलटी। यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग अभी भी लापता हैं। प्रवासी गतिविधियों पर नजर रखने वाले स्थानीय सहायता समूह अबरीन ने शुक्रवार दोपहर फेसबुक पर बताया कि इस घटना में 10 लोग बच गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!