Kailash Mansarovar Yatra 2025: मानसरोवर यात्रियों का दूसरा जत्था भी तिब्बत पहुंचा

Edited By Updated: 15 Jul, 2025 07:07 AM

kailash mansarovar yatra 2025

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा जत्था सोमवार को तिब्बत में प्रवेश कर गया। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा के लिए नोडल एजैंसी कुमाऊं मंडल...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

पिथौरागढ़ (एजैंसी): उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में 17,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए कैलाश मानसरोवर जाने वाले तीर्थयात्रियों का 48 सदस्यीय दूसरा जत्था सोमवार को तिब्बत में प्रवेश कर गया। अधिकारियों के मुताबिक, यात्रा के लिए नोडल एजैंसी कुमाऊं मंडल विकास निगम के धारचूला आधार शिविर पर मौजूद सूत्रों ने बताया कि श्रद्धालुओं ने लिपुलेख दर्रे को पार करते हुए सोमवार सुबह सवा नौ बजे तिब्बत में प्रवेश किया। 

तिब्बत में अपने प्रवास के दौरान श्रद्धालु तकलाकोट, दारचेन, डेरा फुक, जुंगघुई पू और कुगू नामक स्थानों पर विश्राम करेंगे और पवित्र कैलाश पर्वत तथा मानसरोवर झील के दर्शन और परिक्रमा करेंगे। लिपुलेख दर्रे के जरिये तीर्थयात्रा पर जाने वाले 46 सदस्यों का तीसरा जत्था सोमवार सुबह धारचूला से गुंजी के लिए रवाना हुआ है। इस वर्ष लिपुलेख दर्रे के जरिए 5 जत्थों में करीब 250 श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर जाएंगे। 


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!