Amarnath Yatra 2025: श्री अमरनाथ यात्रा के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6064 तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

Edited By Updated: 17 Jul, 2025 07:08 AM

amarnath yatra 2025

जम्मू (सतीश): जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से बुधवार को अमरनाथ यात्रा के 15वें दिन भेजे गए जत्थे में तीर्थयात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए काफी उत्साह देखा गया। सुबह हर दिन यात्रियों को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम-चंदनवाड़ी...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जम्मू (सतीश): जम्मू के आधार शिविर यात्री निवास से बुधवार को अमरनाथ यात्रा के 15वें दिन भेजे गए जत्थे में तीर्थयात्रियों में बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए काफी उत्साह देखा गया। सुबह हर दिन यात्रियों को दक्षिण कश्मीर के बालटाल और पहलगाम-चंदनवाड़ी मार्ग से यात्रा हेतु भेजा जा रहा है। बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालु इतने उत्साहित हैं कि रात भर जाग कर यात्रा का इंतजार कर रहे हैं। अब तक लगभग 2 लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।

यात्री निवास भगवती नगर जम्मू से 6064 तीर्थयात्रियों को 234 वाहनों से रवाना किया गया। जम्मू से भेजे गए 15वें जत्थे में पहलगाम के लिए 3593 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया जिसमें 2834 पुरुष, 671 महिलाएं, 4 बच्चे, 72 साधु और 12 साध्वियां शामिल थीं। वहीं बालटाल भेजे गए जत्थे में 2471 श्रद्धालु शामिल थे जिसमें 1588 पुरुष, 840 महिलाएं, 12 बच्चे, 30 साधु और साध्वियां शामिल थीं। जम्मू से बालटाल के लिए सुबह 3.30 बजे और पहलगाम के लिए सुबह 4.07 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थों को रवाना किया गया, जो शाम तक श्रीनगर स्थित दोनों आधार शिविरों में सकुशल पहुंच गए। 

बालटाल और पहलगाम के लिए पंजीकरण जारी : अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू आने वाले यात्रियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और श्रद्धालु बालटाल व पहलगाम के लिए पंजीकरण करा रहे हैं। जम्मू से आज जत्था रवाना होने के बाद अगले दिन की यात्रा के लिए जम्मू के महाजन हाल, पुरानी मंडी राम मंदिर, रेलवे के समीप वैष्णवी और सरस्वती धाम पंजीकरण केंद्रों में भक्तों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही श्रद्धालु पंजीकरण केंद्रों में लाइनों में लग जाते हैं। 

अमरनाथ यात्रियों को लंगरों का आसरा : जम्मू के विभिन्न संगठनों की ओर से लगाए गए लंगर अमरनाथ यात्रियों के लिए एक सहारा बन रहे हैं। बाबा बर्फानी अपने भक्तों को भूखे रहने नहीं देते हैं। जम्मू के यात्री निवास में आए एक भोले के भक्त ने कहा कि यात्री निवास के भीतर और बाहर लगभग एक दर्जन से अधिक लंगर लगाए गए हैं। इसी प्रकार जम्मू की कई सामाजिक संस्थाएं भी लंगर लगाकर भक्तों की सेवा में जुटी हैं। वहीं पुरानी मंडी राम मंदिर में साधुओं के लिए लंगर व रहने की व्यवस्था की गई हैै जिसकी देखरेख महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास स्वयं कर रहे हैं।

बाबा बर्फानी की यात्रा में भाग लेने यात्री पहुंच रहे जम्मू: विश्व विख्यात बर्फानी बाबा की यात्रा में भाग लेने के लिए आज भारी संख्या में तीर्थयात्री धर्मनगरी जम्मू पहुंचे। अमरनाथ यात्रा में भाग लेने के लिए देशभर से काफी संख्या में साधुओं का भी जम्मू आना जारी है। आज भी सुबह काफी संख्या में साधू ट्रेन से जम्मू पहुंचे। इसी बीच आन द स्पॉट पंजीकरण के लिए बनाए गए केंद्रों में सुबह से ही पंजीकरण करवाने के लिए देश-विदेश से आ रहे तीर्थयात्रियों की कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। वहीं जिनकी यात्रा का पंजीकरण हो चुका है और टोकन भी जारी हो गया है, वह यात्री काफी खुश दिखाई दे रहे थे। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!