Dhanteras 2020: खरीददारी में हो रहे हैं Confuse, तो वास्तु से लें मदद

Edited By Jyoti,Updated: 13 Nov, 2020 11:21 AM

dhanteras 2020

प्रत्येक वर्ष दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार कुछ जगहों पर ये पर्व दिवाली से 2 दिन यानि 12 नवंबर को तो कुछ स्थानों पर 13 नवंबर को मनाया जा रहा है।

शास्त्रों की बात, जानें की धर्म 
प्रत्येक वर्ष दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार कुछ जगहों पर ये पर्व दिवाली से 2 दिन यानि 12 नवंबर को तो कुछ स्थानों पर 13 नवंबर को मनाया जा रहा है। इसका कारण है इस बार दिवाली पर बन रहा दुर्लभ संयोग। जिस दौरान इस बार दिवाली पर्व जो हर वर्ष 5 दिन मनाया जाता है। वो इस बार ग्रही की स्थिति के कारण इस बार 4 दिन पड़ रहा है। इसके अनुसार आज यानि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धन त्रयोदशी की पर्व मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। इसके अलावा इस दिन खरीदारी करने का कितना महत्व है, हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से आपको बता ही चुके हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं कि इस दिन दीपक जलाते समय जातक को किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। 
PunjabKesari, Dhanteras 2020, Dhanteras, dhanteras puja 2020, dhanteras and diwali 2020,dhanteras shubh muhurat, dhanteras shopping, dhanteras shopping list,dhanteras shopping items, Vastu and Dhanteras, vastu shastra
जी हां,  वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि इस दिन विभिन्न जगहों पर जलाए जाने वाले दीपक में क्या डालना चाहिए। तो चलिए बिना देर किए हुए आपको बताते हैं इससे जुड़े जानकारी। साथ ही बताएंगे कि आज के दिन आपोको अपने घर के मुख्य द्वार की दिशा के अनुसार किस चीज़ की खरीददारी करनी चाहिए।

वास्तु में दिशाओं का अधिक महत्व होता है। इसलिए कहा जाता है व्यक्ति को प्रत्येक कार्य इसको ध्यान में रखकर करना चाहिए।  जिन लोगों के घर मुख्य द्वार आग्नेण कोण में होता है उन्हें इस दिन चांदी का सामान ज़रूर खरीदना चाहिए। अगर इतना सामर्थ्य हो तो हीरा भी खरीद सकते हैं। जब द्वार पर दीपक जलाएं तो इसमें कौड़ियां ज़रूर रखें। 

जिन लोगों के घर का मेन गेट दक्षिण दिशा में हो उन्हें सोने या तांबे से बना सामान खरीदना चाहिए। मुख्य द्वार के पास प्रजवल्लित किए जाने वाले दीए में राई डालें। 
PunjabKesari, mustard seeds, राई
नैऋत्य दिशा में घर के मुख्य दरवाज़ा हो तो घर के जातकों को अधिकतर तौर पर चांदी या तांबे से बनी वस्तुएं खरीदनी चाहिए। साथ ही साथ इस बात का भी खास ध्यान रखें कि द्वार पर दीपक जलाएं तो उसमें लौंग ज़रूर डालें।

वास्तु विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार पश्चिम दिशा में है, उनके लिए भी आज चांदी की वस्तुएं खरीदनी शुभ मानी गई हैं। इसके अलावा इस दिन मुख्य द्वार पर जलाए गए दीए में किशमिश ज़रूर मिलााएं। तो वहीं जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार वायय्व कोण दिशा में हो उन्हें इस दिन चांदी या मोती में कुछ खरीदना चाहिए। साथ ही साछ दीपक प्रजवल्लित करते समय उसे मिश्री मिलानी चाहिए।  
 
उत्तर दिशा में घर का मुख्य द्वार हो तो, क्षमता अनुसार सोना खरीदना चाहिए। अगर सोना खरीदना सामर्थ्य में न हो तो पीतल के साथ-साथ लक्ष्मी-नारायण की तस्वीर ज़रूर खरीदें। साथ ही घर मेट गेट पर जलाने वाले दीए में इलायची ज़रूर डालें। 

ईशान दिशा की बात करें तो इस दिशा में घर का मेन गेट होने पर धनतेरस से दिन घर के सदस्यो को सोना या पीतल खरीदना चाहिए। अगर ऐसा कर पाना संभव न हो तो इस देवी-लक्ष्मी व भगवान गणेश की प्रतिमा या खरीदें। इसके अलावा जब घर के मुख्‍य द्वार पर दीया जलाएं तो उसमें एक चुटकी हल्दी डाल लें। 
PunjabKesari, Dhanteras 2020, Dhanteras, dhanteras puja 2020, dhanteras and diwali 2020,dhanteras shubh muhurat, dhanteras shopping, dhanteras shopping list,dhanteras shopping items, Vastu and Dhanteras, vastu shastra

वास्तु के अनुसार जिस घर का मुख्य द्वार पूर्व दिशा में हो उसके लिए इस दिन सोना या तांबा खरीदना अच्छा होता है। साथ ही घर में जलाने वाले दीए में थोड़ा कुमुकुम ज़रूर मिलाना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!