Edited By Niyati Bhandari,Updated: 18 May, 2019 09:17 AM
ज्योतिष शास्त्र में भी वृक्षों का पूजन करने का विधान बताया गया है। इसके अलावा यदि राशि के अनुसार पौधों का रोपण किया जाए तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। पौधों को कभी भी लगाया जा सकता है लेकिन
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
ज्योतिष शास्त्र में भी वृक्षों का पूजन करने का विधान बताया गया है। इसके अलावा यदि राशि के अनुसार पौधों का रोपण किया जाए तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। पौधों को कभी भी लगाया जा सकता है लेकिन यदि कोई विशेष प्रसंग पर पौधों को राशि के अनुसार लगाया जाए तो निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है। इससे घर का वातावरण भी सुखमय बनने लगता है। शास्त्रों के अनुसार घर में या आस-पास औषधि युक्त पेड़, पौधे, सुगंधित व सुंदर फूल वाले पेड़-पौधे लगाने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं। राशि के अनुसार लगाएं पौधे और प्राप्त करें लाभ-
मेष : मनी प्लांट, रातरानी, अशोक
वृषभ : दूर्वा, तुलसी, अमरूद
मिथुन : चम्पा, केला, तुलसी
कर्क : अशोक, चांदनी, गुलाब
सिंह : तुलसी, रातरानी
कन्या : तुलसी, मनी प्लांट, अमरबेला
तुला : दूर्वा, तुलसी, चांदनी, गुलाब या अमरूद
वृश्चिक : मीठी नीम, अमरबेल, केला, अशोक।
धनु : केला, तुलसी, नाग चंपा।
मकर : तुलसी, गेंदा, मोगरा, मरवा
कुंभ : रात रानी, गिलोय, तुलसी या दूर्वा।
मीन : केला, तुलसी, अशोक, मीठा, नीम, अमरूद
इन पौधों को अपनी राशि के अनुसार अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि पर लगाएं तो पर्यावरण के साथ-साथ आध्यात्मिक दृष्टि से उन्नति और जीवन में भी सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी।