Dream About Snake: नाग देवता का सपने में आना, है भगवान शिव का फरमान !

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Aug, 2023 10:12 AM

dream about snake

प्राचीन काल से ही सांप को पूजने की परंपरा चली आ रही है। सनातन धर्म में सांप को बहुत पूजनीय माना जाता है। देवों के देव महादेव सांप को अपने

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Swapna Shastra: प्राचीन काल से ही सांप को पूजने की परंपरा चली आ रही है। सनातन धर्म में सांप को बहुत पूजनीय माना जाता है। देवों के देव महादेव सांप को अपने गले में धारण करते हैं। तभी को भगवान शिव के प्रिय माह सावन में नाग पंचमी को विशेष तौर पर मनाया जाता है। इस पर्व पर नाग देवता की विशेषतौर पर पूजा की जाती है और दूध चढ़ाया जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में सांप का सपने में दिखना बहुत से शुभ और अशुभ संकेत देता है। जो लोग ये बात पहली बार सुन या पढ़ रहे हैं तो उनके लिए ये आर्टिकल बहुत ही दिलचस्प होने वाला है। तो चलिए जानते हैं...

PunjabKesari Swapna Shastra

Dreams related to Naag devta gives these signs नाग देवता से संबंधित स्वप्न देते हैं ये संकेत
Seeing dead snake in dream सपने में मरा हुआ सांप देखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक अगर आप सपने में मरा हुआ सांप देखते हैं तो इसको शुभ नहीं बल्कि अशुभ माना जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो तुरंत भोलेनाथ से अपनी गलतियों की क्षमा मांगे और जीवन में सुख-शांति की कामना करें।

Seeing snake in dream सपने में नाग देखना
नाग भगवान शिव के गले का हार है इसलिए महादेव को वो बहुत प्रिय हैं। अगर सावन के महीने में नाग दिख जाए तो समझ लें भोलेनाथ आपकी आराधना से बहुत प्रसन्न हैं और जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होने वाली है।

Live snake sighting जीवित सांप का दिखना
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक सपने में जीवित सांप दिखना मतलब खुशियों का खजाना मिलने के बराबर है। अगर आपको भी ऐसा कुछ दिखाई दे तो समझ जाएं जल्द ही बहुत सारा धन लाभ होने की संभावना है।  

PunjabKesari Swapna Shastra

Seeing snake in dreams सपने में सांप को पकड़ते देखना
सपने में सांप को पकड़ते हुए देखना बहुत शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि अगर परेशानियों से ग्रस्त हैं तो जल्द ही आपको इससे निजात मिलने वाला है।

Hooded snake फन उठाया हुआ सांप
सपने में फन उठाया हुआ सांप दिखने का मतलब है कि देवों के देव महादेव की आपके ऊपर असीम कृपा है और आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है।

Seeing white snake in dreams सपने में सफेद सांप देखना
अगर सपने में सफेद सांप दिख जाए तो समझ जाएं करियर व नौकरी में कोई खुशखबरी मिलने वाली है और साथ ही आने वाले दिनों में मनोकामनाएं पूर्ण होने के पूरे-पूरे चांस हैं।

PunjabKesari Swapna Shastra

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!