Financial Loss Dreams : पैसों की परेशानी आने से पहले सपने देते हैं इशारा, जानिए कौन से सपने हैं अशुभ

Edited By Updated: 30 May, 2026 05:10 PM

financial loss dreams

हम सभी सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें खुशी देते हैं, कुछ डराकर जगा देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर मन में बेचैनी बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को आने वाले समय के संकेत के रूप में भी देखा जाता है।

Financial Loss Dreams : हम सभी सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें खुशी देते हैं, कुछ डराकर जगा देते हैं, तो कुछ ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर मन में बेचैनी बनी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को आने वाले समय के संकेत के रूप में भी देखा जाता है। कहा जाता है कि कई बार सपने व्यक्ति के जीवन में होने वाले शुभ-अशुभ बदलावों की ओर इशारा कर सकते हैं। मान्यता है कि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिन्हें आर्थिक परेशानी, धन हानि या कंगाली की आहट से जोड़कर देखा जाता है। जैसे सपने में खुद को गरीब या परेशान हालत में देखना, पैसे खोना या अंधेरा और वीरान स्थान दिखाई देना। इन सबको लेकर अलग-अलग मान्यताएं बताई गई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कौन से सपने धन संकट या आर्थिक तंगी का संकेत माने जाते हैं। अगर बार-बार ऐसे सपने दिखाई दें तो क्या करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि कौन से वो 5 सपने जिन्हें धन हानि, आर्थिक संकट और कंगाली के संकेत के रूप में देखा जाता है।

Financial Loss Dreams

उल्लू का दिखाई देना
सबसे पहले सपने की बात करें तो अगर किसी को सपने में उल्लू दिखाई दे और वह रो रहा हो, उदास हो या फिर आपसे दूर भाग रहा हो तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। ऐसे में सपने में उल्लू को इस प्रकार देखना बड़ा संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि मां लक्ष्मी आपसे नाराज़ है या फिर घर में सुख-समृद्धि की कमी बनी रहती है।

Financial Loss Dreams

घर की छत का गिरना
दूसरे संकेत की बात करें तो यदि किसी व्यक्ति को सपने में घर की छत गिरती हुई दिखाई दे या फिर दीवरें टूटी हुई और चारों तरफ धूल मिट्टी दिखाई दें तो इसे भी अशुभ माना जाता है। बात करें इसके अर्थ की तो माना जाता है कि यह संपत्ति के नुकसान और कानूनी विवादों से होने वाले नुकसान कि और इशारा हो सकता है।  

Financial Loss Dreams

कीचड़ या दलदल दिखाई देना  
यदि किसी को सपने में गंदा पानी, कीचड़, नाला या फिर आप खुद को कीचड़ या फिर दलदल में देखें तो इसे बुरा सपना मानना गलत नहीं होगा। माना जाता है कि ये कर्ज़ में फंसने के संकेत को दर्शाता है।

Financial Loss Dreams
 
पर्स चोरी हो जाना
अगर सपने में किसी व्यक्ति का पर्स चोरी हो जाए या फिर खो जाएं तो शास्त्र के अनुसार इसे आर्थिक संकट का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा सपना फिजूलखर्ची और आर्थिक नुकसान की ओर इशारा हो सकता है। ऐसे में कोशिश करें की पैसों को सही से इस्तेमाल करें और बेवजह का खर्च न करें।

Financial Loss Dreams

सूखे पेड़-पौधे दिखाई देना
एक अन्य संकेत की बात करें तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि सपने में सूखे पेड़-पौधे दिखाई दें या फिर उजाड़ दिखाई दें तो इसे दुर्भाग्य माना जाता है। इसे बिज़नेस में नुकसान, करियर में रुकावट और मंदी की ओर इशारा माना जाता है।

Financial Loss Dreams

इन सपनों से बचने के लिए उपाय
ऐसे में अगर अगर आप इन सपनों के प्रभाव को कम करना और आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं  तो कुछ उपायोंं के अनुसार बुधवार के दिन गाय को हरा चारा या पालक खिलाएं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। तो वहीं शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाकर और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करना भी फलदायी माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!