Eid-ul-Adha 2023: बिना कुर्बानी दिए कुछ हाथ नहीं आता और न ही आएगा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 29 Jun, 2023 07:16 AM

eid ul adha

जिंदगी रूपी यात्रा को गुजारने के लिए मनुष्य को संसार में बहुत-सी चीजों की जरूरत पड़ती है, परन्तु ये चीजें वह बिना किसी कुर्बानी (कुछ अर्पण किए) के

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Eid-ul-Adha 2023: जिंदगी रूपी यात्रा को गुजारने के लिए मनुष्य को संसार में बहुत-सी चीजों की जरूरत पड़ती है, परन्तु ये चीजें वह बिना किसी कुर्बानी (कुछ अर्पण किए) के प्राप्त नहीं कर सकता। मकसद जितना बड़ा होता है, कुर्बानी भी उतनी ही बड़ी होनी जरूरी है। कुर्बानी का इतिहास उतना ही पुराना है, जितना मानव का इतिहास। समय-समय पर महापुरुषों, अवतारों और पीरों ने मानवता की हिदायत के लिए कुर्बानियां दीं।

PunjabKesari Eid-ul-Adha

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari Eid-ul-Adha

कुर्बानी की रस्म प्रत्येक धर्म में चली आ रही है। इस्लाम धर्म में मानवता के मार्गदर्शन के लिए सभी नबियों (अवतारों) और रसूलों ने कई तरह की कुर्बानियां पेश कीं और ईश्वर की रजा (खुशी) प्राप्त की। यहां तक कि इस्लाम के आखिरी पैगम्बर हजरत मोहमद (सल.) की पूरी जिंदगी तरह-तरह की कुर्बानियों से भरी पड़ी है।  

PunjabKesari Eid-ul-Adha

कुर्बानी से शिक्षा : कुर्बानी हमें हर प्यारी चीज की कुर्बानी सिखाती है। यह इंसानी दिल में ईश्वर की मोहब्बत पैदा करती है। हर साल कुर्बानी हमें याद दिलाती है कि हालात कुछ भी हों, ईश्वर की नाफरमानी और बुराइयों के विरुद्ध हर किस्म की कुर्बानी देने से झिझक नहीं करनी चाहिए। इतिहास से साबित है कि बिना कुर्बानी दिए कुछ हाथ नहीं आता और न ही आएगा। 

PunjabKesari kundli
 

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!