Festival Celebration 2026: एलजी ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए डीडीए अधिकारियों को दिए निर्देश

Edited By Updated: 07 Nov, 2026 09:07 AM

festival celebration 2026

उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को डीडीए वीसी एन सरवना कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी छठ पूजा के लिए डीडीए की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को पर्व में किसी...

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को डीडीए वीसी एन सरवना कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आगामी छठ पूजा के लिए डीडीए की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ व्रतियों को पर्व में किसी प्रकार की समस्या पेश नहीं आनी चाहिए। साथ ही उन्होंने इन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) करने के लिए भी कहा।

बैठक में एलजी संधू ने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और श्रद्धालुओं की सहायता के लिए विशेष रूप से कर्मचारियों को तैनात करने के निर्देश दिये। उन्होंने डीडीए को निर्देश दिया कि दिल्ली सरकार के संबंधित विभागों और डीजेबी (दिल्ली जल बोर्ड) व एमसीडी (नगर निगम) जैसी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करें। ताकि सभी आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध कराया जा सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि छठ पूजा संपन्न होने के बाद, उपलब्ध कराए गए इन स्थलों की साफ-सफाई की जाए और उन्हें उनकी मूल स्थिति में बहाल कर दिया जाए।

एलजी ने निर्देश दिया कि यमुना के बाढ़ क्षेत्र (फ्लडप्लेन) और डीडीए के क्षेत्र में आने वाले सार्वजनिक स्थानों,पार्कों में छठ पूजा के लिए घाट बनाने को जगह और तालाबों की सुविधा श्रद्धालुओं को निःशुल्क उपलब्ध कराई जाए।

एलजी संधू ने निर्देश दिया कि छठ पूजा के लिए श्रद्धालुओं को सौंपे जाने से पहले इन जगहों और तालाबों आदि की अच्छी तरह से साफ-सफाई की जाए और उन्हें व्यवस्थित किया जाए। बैठक में संधू ने कहा कि जगहों का आवंटन पारदर्शी तरीके से किया जाना चाहिए। यह आवंटन स्थानीय जरूरतों, पूर्व में किए गए उपयोग और इस त्योहार को मनाने वाले लोगों (विशेषकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश आदि के लोगों) की मांग के आधार पर होना चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!