भारत के मुख्य शनि मंदिर, जहां साक्षात दर्शन देते हैं शनिदेव

Edited By Updated: 03 Jun, 2019 03:19 PM

famous temples of shani dev in india

आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। सोमवती अमावस्या के साथ शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। किसी भी तरह के शनि दोष से मुक्ति के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अत: आप

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)

आज ज्येष्ठ माह की अमावस्या है। सोमवती अमावस्या के साथ शनि जयंती धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। किसी भी तरह के शनि दोष से मुक्ति के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। अत: आप कोई भी उपाय और पूजा-पाठ करने में सक्षम न हों तो शनि मंदिर जाकर शनिदेव का दर्शन जरूर करें। वैसे तो विश्व भर में शनि देव के बहुत सारे मंदिर हैं लेकिन भारत में कुछ ऐसे मंदिर हैं जिनके दर्शन मात्र से ही व्यक्ति के सभी रोग और कष्ट दूर हो जाते हैं। मान्यता है की इन मंदिरों में साक्षात दर्शन देते हैं शनिदेव- 

शनि शिंगणापुर, महाराष्ट्र- इस स्थान को शनि देव का जागृत देवास्थान कहा जाता है। यहां कोई भी खिड़की या दरवाजा नहीं है। शनि देव की प्रतिमा स्वयं भू है। यहां चोरी करने वाले को शनि देव स्वयं सजा देते हैं।

PunjabKesari Famous temples of Shani dev in india

शनि धाम मंदिर, दिल्ली- इस मंदिर में स्थित शनि देव की प्रतिमा दुनिया का सबसे बड़ा विग्रह है।  

शनि देव मंदिर, कोकिलावन- इस मंदिर में कोयल बनकर भगवान कृष्ण ने शनिदेव को दर्शन दिए थे। 

PunjabKesari shani temple

शनि मंदिर, उज्जैन- ये पहला ऐसा शनि मंदिर है, जहां शिव के रूप में शनि विराजित हैं।

शनि मंदिर, इंदौर- मान्यता है की आज से लगभग 300 वर्ष पहले खुद शनि देव इस स्थान पर प्रकट हुए थे| 

शनिश्चरा मंदिर, मुरैना- ये मंदिर विश्व में सबसे पुराना है। कहते हैं इस मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य ने करवाया था।

शनि मंदिर, कोसीकलां- इस मंदिर में मांगी मुराद शीघ्र पूरी होती है।

शनि मंदिर प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश- कहते हैं इस मंदिर में दर्शन मात्र से शनि देव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हर शनिवार यहां शनि देव को 56 भोग लगाया जाता है|

शनि मंदिर, तिरुनल्लर, तमिलनाडु- ये मंदिर तमिलनाडु के नवग्रह मंदिरों में से एक माना जाता है। कहते हैं इस मंदिर में दर्शन मात्र से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

शनि मंदिर देवनार, मुंबई- इस मंदिर को श्री सनेश्वारा मंदिर भी कहा जाता है। शनि दोषों से मुक्ति के लिए शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त यहां आते हैं।

PunjabKesari Famous temples of Shani dev in india

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!