February 2023 Cancer Horoscope: फरवरी के अंत तक सभी सुख-साधन होंगे प्राप्त

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jan, 2023 06:03 AM

कर्क राशि के जातको को थोड़ा सा सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस राशि पर शनि की ढैय्या शुरु हो गई है। शनि आपकी राशि में अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्क की चन्द्र राशि में 31 जनवरी रात 12 बजे के बाद 1

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Cancer February 2023 predictions: कर्क राशि के जातको को थोड़ा सा सावधान रहने की जरुरत है क्योंकि इस राशि पर शनि की ढैय्या शुरु हो गई है। शनि आपकी राशि में अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्क की चन्द्र राशि में 31 जनवरी रात 12 बजे के बाद 1 फरवरी को केतु आपके चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य सप्तम में, बुध छठे, शक्र-शनि अष्टम भाव में, राहु दसवें भाव में, केतु-गुरु नौवें भाव में, चन्द्र-मंगल ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे। उस समय नवग्रहों की यह स्थिती आपकी कुंडली में होगी। अब आपका फोकस कहां होना चाहिए और कहां ध्यान रखने की जरुरत है आइए जानें-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Cancer February 2023 astrology:
इस दौरान कुछ ग्रहों के गोचर भी होने वाले हैं, जो आपके लिए शुभ-अशुभ प्रभाव लिए होंगे। बुध इस समय शुभ स्थिती में हैं। बुध का छठा गोचर अच्छा होता है लेकिन वे सप्तम में आ जाएंगे 7 तारीख को। सप्तम में बुध का गोचर अच्छा नहीं होता। बुध आपकी कुंडली में 12वें और तीसरे भाव के स्वामी हैं। इसका मतलब 7 तारीख के बाद खर्चें बढ़ सकते हैं। मेंटली इसके लिए तैयार रहें।

Cancer February 2023 horoscope: अगला गोचर आपकी कुंडली में 14 फरवरी को होगा। सूर्य इस समय आपकी कुंडली में सप्तम में गोचर कर रहे हैं। यह पार्टनर का भाव होता है। यदि आप मैरिड हैं तो पार्टनर को समस्या हो सकती है। सांझेदारी में काम कर रहे हैं तो धन हानि हो सकती है क्योंकि जब सूर्य अष्टम में बैठेंगे तो सीधा दूसरे भाव में देखेंगे। फाइनेंशयली ये महीना बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। अगला गोचर होगा शुक्र का जो 15 फरवरी को राशि गोचर करेंगे।  इस समय अष्टम में गोचर कर रहे हैं तो नौंवे में चले जाएंगे। उच्च के शुक्र लग्जरी प्रोवाइड करवाएंगे। ये लग्जरी के ही कारक ग्रह हैं। शुक्र आपको वो सब देंगे, जिसका सुख आप जीवन में चाहते हैं। गाड़ी, बंगला और ऐस्ट्स सब मिलते हैं। शुक्र आपकी कुंडली में 11वें भाव के भी मालिक हैं। इस भाव से इच्छाओं की पूर्ति होती है। महीने का आरंभ चाहे फाइनेंशियली अच्छा नहीं है लेकिन अंत होते-होते सभी सुख-साधन प्राप्त होंगे।

Cancer rashi February 2023: शनि आपकी कुंडली में अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। कर्म स्थान पर खुद को थोड़ा सुस्त पाएंगे। बने काम रुक सकते हैं। शनि समय के भी कारक हैं। समय पर काम करने की आदत डाल लेंगे तो हर बुरी स्थिती से ऊभर कर सामने आ जाएंगे।

Cancer rashi February 2023 love life: फरवरी में प्यार का पर्व वैलेंटाइन डे आ रहा है। जिसकी लाइफ में आपको तलाश है, वह मिल सकता है। अपनी भावनाएं साथी के साथ जरुर शेयर करें। जीवनसाथी के साथ कोई समस्या चल रही है तो वो हल होगी। यदि उनकी सेहत खराब चल रही है तो वो भी ठीक हो जाएगी।

Cancer rashi February 2023 education: हायर एजुकेशन की बात करें तो वो अच्छी रहेगी। मंगल और चन्द्र देख रहे हैं पंचम भाव को तो वहां पर गुरु की दृष्टि है। इसका फायदा होगा। एजुकेशन सैक्टर से जुड़े लोगों को हर क्षेत्र में लाभ मिलेगा।

Cancer rashi February 2023 health: दूसरा भाव आपके कुटुंब, फ्रेंड सर्कल, माउथ से जुड़े रोग और ईटिंग हैबिट्स का भाव होता है। आने वाले 2 साल तक इन चीजों को लेकर सावधान रहें। अपनी ईटिंग हैबिट्स पर कंट्रोल रखें अन्यथा लंबी बिमारी हो सकती है।
शनि की दसवीं दृष्टि जा रही है पंचम भाव में यदि कोई महिला गर्भवती है या किसी जातक की पत्नी प्रेगनेंट है तो यहां पर समस्याएं आ सकती हैं। यदि आप गर्भ धारण करने की ट्राइ कर रहे हैं तो भी थोड़ी-बहुत परेशानी हो सकती हैं। शनि दिक्कत दे सकते हैं।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!