February Tarot Monthly Rashifal: टैरो कार्ड से जानिए फरवरी महीने में अपनी राशि का हाल

Edited By Updated: 31 Jan, 2024 09:09 AM

february tarot monthly rashifal

मेष- यह मंथ आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मंथ के शुरुआत में ही बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ रिश्तों में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- यह मंथ आपके लिए अच्छा रहने वाला है। मंथ के शुरुआत में ही बिजनेस कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार के साथ रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। इस राशि के छात्र अपने करियर को लेकर अहम फैसला लेंगे। जीवनसाथी से कोई तोहफा मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 4

वृष- यह महीना आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को पार्टनर से धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा होने की संभावना है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घुटनों का दर्द बढ़ सकता है।  
उपाय- घर के बुजुर्गों की सेवा करें।
शुभ रंग- संतरी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 3

मिथुन- मंथ की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम करने के तरीके में बदलाव लाने की जरूरत है। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोग घर वालों के साथ कोई खुशखबरी शेयर कर सकते हैं। अधिक काम की वजह से सिर में भारीपन रहेगा।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- केसरी
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 9

कर्क- यह महीना कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस के किसी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के साथ खुशहाल समय व्यतीत करेंगे। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
उपाय- तुलसी की सेवा करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 6

सिंह- यह मंथ सिंह राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता हुआ नजर आएगा। राजनीति से जुड़े लोगों को समाज में मान-सम्मान मिलेगा। छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। पेट का दर्द पहले से बढ़ सकता है।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 1

कन्या- यह मंथ आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी भी सरकारी काम को पूरा करने के लिए अपने से बड़ो की सलाह लें। नए व्यापार को शुरू करने के लिए परिजनों से पैसों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। खानपान का ध्यान रखें।
उपाय- घर में गंगाजल का छिड़काव करें।
शुभ रंग- सफेद
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

तुला- यह माह आपके लिए सामान्य रहने वाला है। उद्योग से जुड़े लोगों को बढ़ा मुनाफा होगा। युवा वर्ग के लोग नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं। मन में चल रही परेशानी को दूर करने के लिए किसी दोस्त से बातचीत कर सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी।
उपाय- पीपल के नीचे आटे का चौमुखा दीपक जलाएं।
शुभ रंग- पीला
शुभ दिशा- पश्चिम
शुभ अंक- 2

वृश्चिक- यह माह आपके लिए उत्तम रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों का कद और पद बढ़ सकता है। जो जातक लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको मनचाही जॉब मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत पर जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- मेडिटेशन करें।
शुभ रंग- लाल
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 3

धनु- यह मंथ आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। घर में विदेशी मेहमानों का आगमन हो सकता है। लव लाइफ में प्यार के फूल खिलते हुए नजर आएंगे।
उपाय- माता-पिता का आर्शिवाद लेकर घर से निकलें।
शुभ रंग- गुलाबी
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 6

मकर- यह महीना मकर राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। नौकरी कर रहे युवाओं को थोड़ी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, जिससे भविष्य में सफलता मिलेगी। किसी फंक्शन में बड़े-बड़े अनुभवी व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा।छात्रों को पढ़ाई में सीनियर्स का पूरा सहयोग भी मिलेगा। सभी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा ।
उपाय- प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करें।
शुभ रंग- हरा
शुभ दिशा- पूर्व
शुभ अंक- 5

कुंभ- पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को लेन-देन में बड़ी सावधानी के साथ काम करने की आवश्यकता है। परिजनों से आपसी गिले-शिकवे दूर होंगे और रिश्तों में मजबूती आएगी। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। घरेलू महिलाओं का ज्यादा समय धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा।
उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
शुभ रंग- ब्राउन
शुभ दिशा- उत्तर
शुभ अंक- 9

मीन- यह माह आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों के साथ बहस हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लवमेट के साथ हसीन पल व्यतीत करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।  
उपाय- माता के चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण
शुभ अंक- 7

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!