Monthly Numerology September Prediction: जन्मतिथि से जानिए आपके लिए कितना शुभ रहेगा सितंबर का महीना

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 11:22 AM

monthly numerology september predictio

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28) मूलांक 1 वालों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत रहेगी। मैरिड लाइफ खुशहाल होगी। घर-दुकान या

मूलांक 1 (जन्म तारीख 1, 10, 19 या 28) मूलांक 1 वालों को अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की जरूरत रहेगी। मैरिड लाइफ खुशहाल होगी। घर-दुकान या नया ऑफिस खरीदना चाहते हैं तो इच्छा पूरी होगी और सफलता भी मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाह रहे हैं तो शानदार कामयाबी मिलेगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
लकी रंग: सुनहरा अथवा लाल
लकी दिन: रविवार
उपाय: प्रतिदिन धरती को प्रणाम करके बैड से नीचे पैर रखें।

मूलांक 2 (जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29) मूलांक 2 वालों के जीवन में स्थिरता और आर्थिक अनुशासन सकारात्मक ऊर्जा का आधार बन सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपके फेवर में जा रही चीजें भी विरुद्ध हो जाएंगी। निवेश से लाभ होगा। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नया वाहन या फ्लैट भी ले पाएंगे। अगर आप जॉब करते हैं तो आपको अपने वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी।
लकी रंग: सफेदअथवा क्रीम
लकी दिन: सोमवार
उपाय: घर के पूजा घर में सुबह और शाम प्रणाम करें।

मूलांक 3 (जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30) इस माह पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको आत्मविश्वास बढ़ेगा। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिल सकता है। संतान पक्ष की प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। परिवार और दोस्तों का साथ भरपूर मिलेगा। रियल स्टेट, प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़ा कार्य लाभ देगा।
लकी रंग: पीला
लकी दिन: गुरुवार
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन कराएं या अपनी क्षमता के अनुसार सेवा करें।

मूलांक 4 (जन्म तारीख 4, 13, 22 या 31) इस मंथ किस्मत का साथ मिलेगा। खुशियां भी आपके पास चलकर आएंगी। उपलब्धियां भी आपके खाते में दर्ज होगी और पैसा भी कई स्रोतों से आएगा। घर-परिवार के साथ लंबी छुट्टी पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। प्रेम और रोमांस के मौके मिलेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच करवाते रहें। छोटी-मोटी बीमारी को हल्के में न लें।
लकी रंग: हरा
लकी दिन: बुधवार
उपाय: सात्विक भोजन करें और वैष्णव लोगों का संग करें।

मूलांक 5 (जन्म तारीख 5, 14 या 23) इस महीने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। बिगड़े काम बनेंगे। जिसका आपको जबरदस्त लाभ होगा। सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नई ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही पॉजिटिव और खुशी भरा रहेगा।
लकी रंग: हरा
लकी दिन: बुधवार
उपाय: अपनी कलाई पर कलावा बांधे।

मूलांक 6 (जन्म तारीख 6, 15 या 24) इस मंथ खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इन्वेस्टमेंट भी कर सकते हैं, भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनरशिप में बिजनेस करना चाह रहे हैं तो शानदार कामयाबी मिलेगी। प्रमोशन के योग भी बनेंगे और मनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है। जीवन में प्रेम दस्तक देगा। रोमांस के मौके मिलेंगे।
लकी रंग: सफेद अथवा गुलाबी
लकी दिन: शुक्रवार
उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।

मूलांक 7 (जन्म तारीख 7, 16 या 25) ये माह मेहनत का फल पाने और पुराने कामों को पूरा करने का है। सकारात्मक लोगों का साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे करना प्राथमिकता बनाए रखें। अनुशासन में रहकर किए गए काम सफल होंगे। संयम से काम लें, किसी भी हालात में अपना धैर्य न खोएं। विदेश में पी.आर पाने का सपना भी साकार हो सकता है। काम और कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
लकी रंग: हल्का पीला अथवा सफेद
लकी दिन: सोमवार
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें।

मूलांक 8 (जन्म तारीख: 8, 17 या 26) इस महीने अगर बिजनेस करते हैं तो डबल मुनाफा प्राप्त किया जा सकता है। अपने कारोबार को विस्तार देने के लिए समय उत्तम है।  प्रमोशन के योग भी बनेंगे और मनचाही जगह पर तबादला भी हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाली भरा रहेगा। नए लोगों के संपर्क में आएंगे, आपके नए रिलेशन बनेंगे। लव लाइफ बेहतर होगी। रोमांस के मौके मिलेंगे। जीवन में संतुष्टि का एहसास होगा।
लकी रंग: लाल और मैरून
लकी दिन: मंगलवार
उपाय: रोजाना कुछ समय शांत बैठकर अपने अगले दिन की योजना बनाएं। 

मूलांक 9 (जन्म तारीख: 9, 18 या 27) जिस बात का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह सपना इस मंथ पूरा होगा। वर्कप्लेस पर तरक्की मिलेगी। नया वाहन या फ्लैट ले पाएंगे। इन्वेस्टमेंट में लगाए गए धन का जबरदस्त लाभ होगा। कई स्रोतों से आमदनी की प्राप्ति होगी। किसी को कर्ज देने से बचें, संबंधों में दरार आ सकती है। सभी तरह की भौतिक इच्छाओं की पूर्ति होगी। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। 
लकी रंग: बरगंडी और एंटीक गोल्ड
लकी दिन: शनिवार
उपाय: शनिवार को जरूरतमंद व्यक्ति की मदद या दान करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!