दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा भारत

Edited By Updated: 03 Oct, 2023 08:44 AM

gandhi jayanti

भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। सोमवार को गांधीजी की 154वीं जयंती

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जोहान्सबर्ग (प.स.): भारत दक्षिण अफ्रीका में महात्मा गांधी से जुड़े सभी स्थलों के रखरखाव में सहायता करेगा। सोमवार को गांधीजी की 154वीं जयंती पर यहां भारतीय दूत ने यह बात कही।

गांधी जयंती के अवसर पर उच्चायुक्त प्रभात कुमार ने यहां संवैधानिक न्यायालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जो कभी एक जेल थी। महात्मा गांधी तथा उनके अनुयायियों ने भेदभावपूर्ण कानूनों के प्रतिरोध के दौरान उसमें सजा काटी थी। गांधी जी ने 1908 से 1913 के बीच यहां 4 बार जेल की सजा काटी जिनमें दक्षिण अफ्रीका में उनकी पहली सजा भी शामिल है।

वर्ष 2012 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने दक्षिण अफ्रीका यात्रा दौरान गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!