Edited By Niyati Bhandari,Updated: 13 Oct, 2026 11:04 AM

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बिरयानी की एक दुकान के विज्ञापन में देवी दुर्गा की तस्वीर के साथ मांसाहारी व्यंजन दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद भाजपा के स्थानीय विधायक ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग की है
कोलकाता (एजैंसी): पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में बिरयानी की एक दुकान के विज्ञापन में देवी दुर्गा की तस्वीर के साथ मांसाहारी व्यंजन दिखाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों की आपत्ति के बाद भाजपा के स्थानीय विधायक ने विज्ञापन को तत्काल हटाने की मांग की है और आरोप लगाया है कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
उत्तरपाड़ा के हिंदमोटर इलाके में एक ऊंची आवासीय इमारत के बाहर लगे पोस्टर में चिकन बिरयानी की प्लेट के साथ देवी दुर्गा की तस्वीर है। पोस्टर पर बांगला में लिखा है, जिसका अर्थ है, ‘इस पूजा में देवी के प्रति भक्ति, रॉकस्टार स्वाद।’ पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को कुछ स्थानीय लोग पोस्टर के सामने जमा हुए और सवाल उठाया कि मांसाहारी व्यंजन के साथ देवी की तस्वीर लगाने की अनुमति किसने दी।