Gopashtami 2026: 17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है यह खास इतिहास!

Edited By Updated: 16 Nov, 2026 11:22 AM

gopashtami 2026

Gopashtami 2026: कार्तिक शुक्ल अष्टमी को मनाए जाने वाले गोपाष्टमी पर्व की सही तारीख 17 नवंबर 2026 है। जानें भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी मान्यता, गाय-बछड़े की प्रामाणिक पूजा विधि और गौ-सेवा का धार्मिक महत्व और कथा।

Gopashtami 2026: सनातन धर्म में गोपाष्टमी का पर्व भगवान श्रीकृष्ण, गायों और ग्वालों के पवित्र संबंध का प्रतीक माना जाता है। पंचांगीय गणना के अनुसार, यह त्योहार हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में गोपाष्टमी का यह पावन पर्व 17 नवंबर, दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। भारतीय संस्कृति में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। इस दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद भगवान श्रीकृष्ण के साथ गौ माता का पूजन करने की परंपरा है। श्रद्धालु इस अवसर पर घरों के अलावा पास की गौशालाओं और मंदिरों में जाकर विशेष पूजा-अर्चना में भाग लेते हैं।

सनातन धर्म में गोपाष्टमी के दिन गौ माता और उनके बछड़ों को सजाया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। गोपाष्टमी का त्योहार पूरे ब्रज क्षेत्र में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। माना जाता है कि इस दिन गौ माता की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है। साथ ही मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं, गोपाष्टमी की पूजा विधि के बारे में-

PunjabKesari Gopashtami 2026

Gopashtami Puja vidhi गोपाष्टमी पूजा विधि
गोपाष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें।
इस दिन गाय माता को हरा चारा खिलाएं और गौशाला जाकर गाय की सेवा करें।
इसके बाद पूजा घर की साफ-सफाई करने के बाद गंगा जल का छिड़काव करें।
फिर एक चौकी गाय माता की बछड़े के साथ एक तस्वीर स्थापित करें और रोली या चंदन का तिलक लगाएं।
इसके बाद गौ माता को फूल अर्पित करें और तस्वीर के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
इस दिन गाय को चारे के साथ गुड़ का भोग लगाएं। माना जाता है कि इस दिन गौ माता को गुड़ खिलाने से सूर्य दोष से मुक्ति मिलती है।

Gopashtami History and Story भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ा है गोपाष्टमी का खास इतिहास
श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की लीला
पुराणों के अनुसार, एक समय ब्रजभूमि में हर वर्ष इंद्र देव के सम्मान में बड़ा उत्सव मनाया जाता था। सभी ब्रजवासी इंद्र देव की पूजा करते थे ताकि वर्षा ठीक समय पर हो और उनकी फसलें फलें। लेकिन जब बालक श्रीकृष्ण ने यह देखा, तो उन्होंने अपने पिता नंद बाबा से कहा, “पिता जी! हम इंद्र की नहीं, गोवर्धन पर्वत की पूजा करें। यह पर्वत हमें घास, चारा, जल और शरण देता है। असली पालनहार तो यही हैं न कि इंद्र।”

नंद बाबा और ब्रजवासी श्रीकृष्ण की बात मान गए और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इससे इंद्र देव क्रोधित हो गए और उन्होंने ब्रजभूमि पर लगातार 7 दिन तक वर्षा कर दी।

PunjabKesari Gopashtami 2026

श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया
जब वर्षा और तूफान बढ़ने लगे, तो भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली से गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को उसके नीचे शरण दी। सात दिन तक उन्होंने पर्वत को उंगली पर धारण किया। अंततः इंद्र देव ने अपनी भूल स्वीकार की और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। वर्षा रुक गई और सूर्य का प्रकाश फैल गया।

गोपाष्टमी का उद्गम
सात दिनों के बाद जब इंद्र देव शांत हुए, उसी दिन को गोपाष्टमी कहा गया। यह वह दिन था जब गौमाता और बछड़ों को पुनः गोवर्धन पूजा के बाद बाहर चराने के लिए ले जाया गया। इस दिन श्रीकृष्ण ने पहली बार गौ-सेवा और गोचारण (गाय चराने का कार्य) प्रारंभ किया। इसलिए गोपाष्टमी को गोपाल बाल्यलीला दिवस भी कहा जाता है।

Gopashtami Story श्रीकृष्ण का पहली बार गाय चरण के लिए जाना
जब कृष्ण भगवान ने अपने जीवन के छठे वर्ष में कदम रखा। तब वे अपनी मैया यशोदा से जिद्द करने लगे कि वे अब बड़े हो गए हैं और बछड़े को चराने के बजाय वे गैया चराना चाहते हैं। उनके हठ के आगे मैया को हार माननी पड़ी और मैया ने उन्हें अपने पिता नन्द बाबा के पास इसकी आज्ञा लेने भेज दिया। भगवान कृष्ण ने नन्द बाबा के सामने जिद्द रख दी, कि अब वे गैया ही चराएंगे। नन्द बाबा ने गैया चराने के लिए पंडित महाराज को मुहूर्त निकालने कह दिया।

पंडित जी ने कहा, अभी इस समय के आलावा अगले बरस तक कोई शेष मुहूर्त नहीं है।

वह दिन गोपाष्टमी का था, जब श्री कृष्ण ने गैया चरण शुरू किया। उस दिन माता ने अपने कान्हा को बहुत सुन्दर तैयार किया। मौर मुकुट लगाया, पैरों में घुंघरू पहनाए और सुंदर सी पादुका पहनने को दी लेकिन कान्हा ने वे पादुकायें नहीं पहनी। उन्होंने मैया से कहा अगर तुम इन सभी गैया को चरण पादुका पैरों में बांधोगी, तब ही मैं यह पहनूंगा। मैया ये देख भावुक हो जाती हैं और कृष्ण बिना पैरों में कुछ पहने अपनी गैया को चारण के लिए ले जाते हैं।

तभी से कार्तिक शुक्ल पक्ष अष्टमी के दिन से गोपाष्टमी मनाई जाती है। भगवान कृष्ण के जीवन में गौ का महत्व बहुत अधिक था। कहते हैं गौ सेवा के कारण ही इंद्र ने उनका नाम गोविंद रखा था।

PunjabKesari Gopashtami 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!