होली: 28 साल बाद बन रहा है शनि का दुर्लभ योग, इन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Feb, 2018 07:40 AM

holi yoga of saturn

वर्ष 2018 में होलिका दहन का शुभ दिन 1 मार्च को रहेगा और 2 मार्च को रंग-बिरंगे रंगों से होली खेली जाएगी। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार होली खास रहने वाली है क्योंकि 28 साल बाद शनि देवगुरु बृहस्पति की राशि में स्थित हैं। होली पर पूर्वा फाल्गुनी...

वर्ष 2018 में होलिका दहन का शुभ दिन 1 मार्च को रहेगा और 2 मार्च को रंग-बिरंगे रंगों से होली खेली जाएगी। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार इस बार होली खास रहने वाली है क्योंकि 28 साल बाद शनि देवगुरु बृहस्पति की राशि में स्थित हैं। होली पर पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, इसके स्वामी शुक्र हैं। शनि धनु राशि में वास करेंगे। 1990 में भी यही योग बने थे। इस साल की होली कार्य-व्यवसाय में बड़े मुनाफे के संकेत दे रही है। मंद पड़े कारोबार में भी उछाल आने की संभावना है। रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी।
जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव-


मेष- सुख और खुशियों का आगाज होगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- गणपति जी को मिश्री का भोग लगा कर बांट दें।


वृष- घी में रहेंगी पांचों उंगलियां लेकिन अपनों से दूर जाना पड़ सकता है। 
उपाय- मां दुर्गा के सामने शुद्ध गाय के घी का दीपक लगाएं।


मिथुन- अच्छे दिनों का होगा आरंभ, बुरे दिनों को भुलने का प्रयास करें।
उपाय- शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध अर्पित करें।


कर्क- समय कुछ बेहतर होगा, संबंधों में स्थिति ज्यों की त्यों बनी रहेगी।
उपाय- पवनपुत्र के समक्ष घी का दीपक लगाकर लाल फूल अर्पित करें।


सिंह- तन, मन और धन के लिए समय सामान्य रहेगा।
उपाय- बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं।


कन्या- शुभ योगों का आगाज हो रहा है लेकिन सावधान रहने की आवश्यकता है।
उपाय- शिव-पार्वती का पूजन श्रेष्ठ फल देगा।


तुला- समय रहते जरूरी काम पूरे कर लें, बुरा समय आ सकता है लेकिन हौसले बुलंद रहेंगे।
उपाय- ऊँ नम: शिवाय मंत्र का कम से कम एक माला जाप करें।


वृश्चिक- भाग्य का मिलेगा साथ, विरोधी होंगे समाप्त। फिर भी चौकन्ना रहें।
उपाय- गौ माता को अपने हाथों से हरा चारा खिलाएं।


धनु- छप्पर फाड़ लाभ के साथ विवाद होंगे शांत। छोटी-मोटी परेशानियों के साथ बढ़ेगा काम का बोझ।
उपाय- बजरंगबली को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं।


मकर- समय कुछ अच्छा नहीं है, हर तरह से विफलताएं और नकारात्मकता हाथ लगेगी।
उपाय- प्रतिदिन अपनी सुबह का आरंभ श्री राम दरबार के दर्शनों से करें।


कुंभ- समय शुभ है, अच्छे कामों पर खर्च होगा और यात्राएं करने का मौका मिलेगा।
उपाय- शनिवार की शाम पीपल के पेड़ पर घी का दीपदान करें।


मीन- अपने आप पर काबू रखें, गलत फैसला लेने से बचें। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी।
उपाय- हर रोज शिव चालीसा का पाठ करें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!