Home decor ideas: मोहब्बत की रोशनी से सजाएं घर और पाएं खुशियां

Edited By Updated: 20 Jun, 2025 03:09 PM

home decor ideas

Decorate your space with home decor ideas: आप अपनी जिंदगी को मोहब्बत की रोशनी से रोशन कर सकते हैं। इसके लिए अपने घर की सजावट आप अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे...

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Decorate your space with home decor ideas: आप अपनी जिंदगी को मोहब्बत की रोशनी से रोशन कर सकते हैं। इसके लिए अपने घर की सजावट आप अपनी राशि के अनुसार कर सकते हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी। हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप अपना घर सजाएं।

PunjabKesari Decorate your space with home decor ideas

मेष
मेष राशि वाले लोग साहसी, उग्र एवं चंचल स्वभाव के होते है। मेष राशि वाले लोगों के लिए लाल, पीला, गुलाबी और ऑरेंज रंग शुभ है। इनको अपने घर की सजावट के लिए इन्हीं रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। बैड कवर, चादर व पर्दे आदि इन्हीं रंगों के इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में शांति व खुशहाली बनी रहेगी।

वृषभ
इनके लिए नीला और सफेद रंग शुभ माना जाता है। ये घर को कलर करने के लिए सफेद रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैडशीट, पर्दे नीले रंग के इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही रंगों के सोफा कवर या पिलो कवर इस्तेमाल करें। दीवारों को यैलो, क्रीम या व्हाइट कलर से पेंट करने पर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

मिथुन
ये कठोर हृदय वाले होते हैं, इसलिए इन्हें अपने घरों में लाइट ग्रीन, लाइट ब्ल्यू, ऑरेंज और रैड कलर्स का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि ये इनके शुभ रंग हैं। उत्तर-पश्चिम (वायव्य) दिशा में हल्का सामान या फर्नीचर रखने से इनके घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं इस दिशा के दूषित होने से दोस्त भी दुश्मन बन जाते हैं।

कर्क
इस राशि के लोग रिश्तों के प्रति ईमानदार होते हैं। इनके लिए सफेद, सिल्वर और क्रीम रंग शुभ होते हैं। जल तत्व प्रधान होने के कारण इस राशि वालों को अपने कमरे के उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा के कोने में पानी का घड़ा या बहते हुए पानी का चित्र अवश्य रखना चाहिए।

PunjabKesari Decorate your space with home decor ideas

सिंह
इस राशि के लोग स्वभाव से उग्र व थोड़े से अहंकारी होते हैं। इनके लिए व्हाइट, सिल्वर और गोल्डन यैलो लक्की रंग हैं। पर्दे, चादर आदि में इन कलर्स का इस्तेमाल करने से इनके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। आपको अपनी रसोई घर के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में बनानी चाहिए।

कन्या
स्वभाव से कन्या राशि के लोग सौम्य, निरंतर क्रियाशील, आलोचक व दोहरे व्यक्तित्व के होते हैं। इस राशिवालों के लिए लाइट ग्रीन, लाइट ब्ल्यू, पिंक, क्रीम और ऑरेंज रंग शुभ माने जाते है। इनके कमरे के नैऋत्य दिशा के कोने में वजनदार फर्नीचर या सामान रखने व पूर्वजों के चित्र लगाने से इनके घर में खुशहाली का माहौल बना रहता है। घर के आंगन में तुलसी लगाने से ये कई बीमारियों से बच सकते हैं।

तुला
तुला राशि वालों के लिए क्रीम, व्हाइट, लाइट यैलो, पिंक व लाइट बल्यू कलर्स करवाना अच्छा रहता है। इन रंगों को करवाने से घर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।

वृश्चिक
इस राशि के लोग प्रकृति प्रेमी, शांत होने के साथ ही प्रतिशोध की भावना रखने वाले होते हैं। ये लोगों को रैड, लाइट यैलो और ऑरेंज कलर का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए।

धनु
धनु राशि वालों को घर सजाने के लिए पीले, लाल व ऑरेंज रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। इससे परिवार में प्रेम व विश्वास बढ़ता है।

मकर
इस राशि वालों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गहरे नीले, हरे, काले और भूरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं।

कुम्भ
इस राशि के लोग संवेदनशील व मेहनती होते हैं। घर को खूबसूरती से सजाने के लिए और घर-परिवार में शांति रखने के लिए कुम्भ राशि वालों को डार्क ब्ल्यू, डार्क ग्रीन, ब्लैक व ब्राऊन रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मीन
मीन राशि के लोग दयालु और भावुक स्वभाव के होते हैं। इनके लिए पीला, नारंगी, हल्का हरा, गुलाबी और समुद्री हरा सबसे शुभ रंग होते हैं। घर में सजावट के लिए इन रंगों का उपयोग किया जा सकता है।

PunjabKesari Decorate your space with home decor ideas

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!