शुभ योग : इन राशि वालों को घर में मिलेगी वाह-वाही !

Edited By Lata,Updated: 22 Dec, 2018 09:50 AM

मेष राशि वालों आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज बिज़नेस पार्टनर की मदद से बहुत बड़ा मुनाफा होने वाला है।

ये नहीं देखा तो क्या देखा(video)
मेष
राशि वालों आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। आज बिज़नेस पार्टनर की मदद से बहुत बड़ा मुनाफा होने वाला है। आज किसी भी मामले को हल्के में न लें।
शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर- 2  

वृष राशि वालों भगवान में आपकी आस्था बढ़ेगी। घर में मांगलिक काम करा सकते हैं। आज आपके नए दोस्त बनेंगे, पुराने दोस्तों से भी मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 8

मिथुन राशि वालों आज बिना किसी अनुभवी की सलाह के कोई बड़ा फैसला न लें। रोजमर्रा के खर्चों को व्यर्थ में बढ़ने न दें। आज आपका मन घूमने को करेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर- 7

कर्क राशि वालों आज आप अपनी पॉजिटिव सोच के बल पर आगे बढ़ेंगे, भाग्य आपके साथ है। प्रोपर्टी खरीदने के लिए शुभ समय है। आपको इस शुभ असवर का पूरा फायदा उठाना चाहिए।शुभ रंग- मेरुन  शुभ नंबर-

सिंह राशि वालों आज आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आज आपको मानसिक शांति मिलेगी। ओवर कॉन्फिडेंस के कारण नुकसान भी हो सकता है। आज आपके नए दोस्त भी बनेंगे।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज ऑफिस में कम और घर पर ज्यादा समय बिताएंगे, जिससे घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आप ख़ुद को ऊर्जा से सराबोर महसूस करेंगे। 
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर-

तुला राशि वालों आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। बड़े-बुजुर्गों का आदर करना होगा। आज अपनी काबिलियत पर भरोसा रखें। सभी काम बनेंगे।
शुभ रंग- सिल्वर  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज नए काम में तेजी दिखाएं, सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में पहुंच बढ़ेगी। लोगों के बीच मान-सम्मान मिलेगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में बढोत्तरी होगी।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर-

धनु राशि वालों आज डेटिंग के लिए अच्छा दिन है। जॉब में आपकी तारीफ होगी। घर में बिजली का कोई सामान ख़राब हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। बच्चे पढ़ने में रूचि लेंगे। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है।
शुभ रंग- नारंगी  शुभ नंबर- 2

मकर राशि वालों आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। आज आप जरूतमंदों की आर्थिक मदद करेंगे। आज आप हर काम बड़ी कुशलतापूर्वक करेंगे।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

कुम्भ राशि वालों आज किसी महत्वपूर्ण काम में आपका शरीर पूरा साथ देगा। आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे। कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर- 4

मीन राशि वालों आज आप तनाव महसूस कर सकते हैं लेकिन शाम तक आप इस मानसिक तनाव से बाहर आ सकते हैं। आज आपको कारोबार और नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 5
दत्तात्रेय जयंती स्पेशल : कौन थी त्रिदेव की मां ?(video) 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!