Edited By Niyati Bhandari,Updated: 23 May, 2019 07:55 AM
आज गुरुवार तारीख 23 मई, 2019 जेष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। जेष्ठ कृष्ण पंचमी पर पंचम महाविद्या छिन्नमस्ता की पूजा का विधान है। यह देवी राहू ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनके उपायों से गरीबी दूर होती है,
ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज गुरुवार तारीख 23 मई, 2019 जेष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। जेष्ठ कृष्ण पंचमी पर पंचम महाविद्या छिन्नमस्ता की पूजा का विधान है। यह देवी राहू ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं। इनके उपायों से गरीबी दूर होती है, कर्जों में मुक्ति मिलती है, काले जादू से मुक्ति मिलती है व धन में वृद्धि होती है। चंद्र धनु राशि में रहेंगे व उत्तराषाढा नक्षत्र का योग रहेगा। पंडित कमल नंदलाल से अपना आज का राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
भाग्यांक- 4
शुभ रंग- नीला
शुभ दिशा- दक्षिण-पश्चिम
राहुकाल- 14:00 से 15:42 तक
विजय मुहूर्त- 14:34 से 15:28
विशेष: शुभ व शुक्ल योग।
गरीबी दूर करने का विशेष उपाय: देवी छिन्नमस्ता की विधिवत पूजा करें। रुद्राक्ष की माला से गुडलक मंत्र: वं वज्रवैरोचिनिये हुं जपें। उड़द को हल्दी से रंग कर देवी पर चढ़ा कर पीपल पर फेंक दें ।
गुडलक टाइम: 11:51 से 12:45 तक।
आज का ख़ास उपाय: देवी छिन्नमस्ता पर चढ़े उड़द काली गाय को खिलाएं, जादू टोने से सुरक्षा मिलेगी।
बर्थ डे का खास उपाय: देवी छिन्नमस्ता पर चढ़े 12 पीले फूल जलप्रवाह करें, दुर्भाग्य से छुटकारा मिलेगा।
मैरिज एनिवर्सरी का खास उपाय: लौंग लगा नींबू तिजोरी से वारकर देवी छिन्नमस्ता पर चढ़ाएं, कर्जों से मुक्ति मिलेगी।