Breaking




नहीं जानते सुखी जीवन का असल राज, तो आज जानें यहां

Edited By Jyoti,Updated: 09 Oct, 2019 11:58 AM

if you do not know the real secret of happy life so know here today

आप में से शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे चाणक्य के बारे में ज्ञात नहीं होगा। प्राचीन समय से कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य के ज्ञान की कई उदाहरणें देखने को मिलती रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आप में से शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जिसे चाणक्य के बारे में ज्ञात नहीं होगा। प्राचीन समय से कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य के ज्ञान की कई उदाहरणें देखने को मिलती रही है। इनके भरपूर ज्ञान की सबसे उदाहरण है मौर्य सम्राज्य के सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य। जिन्होंने इनकी नीतियों के दम पर ही अपने जीवन के कठिन से कठिन क्षेत्र में सफलता हासिल की थी। अब आप में से कुछ लोग यकीनन यह ज़रूर सोचेंगे कि भला प्राचीन समय में उपयोग की गई नीतियां आज के समय कैसे फायेदमंद हो सकती हैं। तो आपको बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई एक एक नीति आज भी किसी भी असफल इंसान को सफलता के शिखर पर पहुंचाने में सक्षम हैं।

PunjabKesari, Chanakya Niti In Hindi, Chanakya Gyan, Chanakya Success Mantra In Hindi, चाणक्य नीति-सूत्र, Happy Life Sutra

अब ज़ाहिर सी बात है सुखी जीवन की कामना किसको नहीं होती। तो अगर आप भी सुखी जीवन की कामना रखते हैं तो आगे हमारे दी गई नीति में बताई बातों पर ज़रूर अमल करें। जैसे कि हमने आगे भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से आपको आचार्य चाणक्य की ऐसी बहुत नीतियां बताई हैं जो इस बात का पक्का सबूत है कि इनकी नीतियों में व्यक्ति की हर समस्या का समाधान मिल सकता है। तो ऐसी ही कुछ बातों हम और लाएं जिनके बारे में चाणक्य का कहना है कि अगर आप इन बातों पर अमल कर लेते हैं तो आपके जीवन में कभी किसी प्रकार का दुख नहीं आता।

इन लोगों की बातों पर हमेशा अमल करें-
आचार्य चाणक्य का मानना है कि कोई व्यक्ति अगर अमीर हो या गरीब मगर अगर उसके पास का ज्ञान का भंडार हो तो ऐसे लोगों की बातों पर हमेशा अमल करना चाहिए। क्योंकि कहा जाता है ऐसे लोग मुश्किल समय में कभी गलत सलाह नहीं देते। हमेशा आपके हित की बात करते हैं।  
PunjabKesari, ज्ञान, Gyan

गलती से भी कभी न करें अन्न का अपमान
चाणक्य कहते हैं कि हर किसी को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि कभी थाली से अन्न का एक भी दाना बर्बाद न हो। कहते हैं जिस घर में अन्न की बर्बादी होती है वहां कभी भी सुख समृद्धि का वास नही होता।

दांपत्य जीवन में न हो कपट
चाणक्य का मानना है कि पति-पत्नी के मधुर रिश्ते में अगर कपट ज़रा सा भी कपट होता है या वो एक-दूसरे से बातें छुपाते हैं तो ऐसा रिश्ता ज्यादा देर नहीं चल पाता है।

PunjabKesari, Marraige, विवाह, शादी

धन का अपव्यय होना
जो लोग अपने धन का इस्तेमाल गलत कामों के लिए करते हैं उनके जीवन में कुछ ठीक नहीं रहता। साथ ही उनके घर-परिवार में हमेशा कलह-क्लेश की संभावना बनी रहती है। जिससे घर का खुशनुमा माहौल खराब होता है।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!