Edited By Sarita Thapa,Updated: 28 Sep, 2026 11:49 AM

दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (डीसीएसी), दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा परिवार के सहयोग से ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं : नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें देशभर से शिक्षाविदों, शोधार्थियों,...
नई दिल्ली (ब्यूरो): दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स (डीसीएसी), दिल्ली विश्वविद्यालय में भारतीय भाषा परिवार के सहयोग से ‘डिजिटल जगत में भारतीय भाषाएं : नूतन विमर्श का निर्माण’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें देशभर से शिक्षाविदों, शोधार्थियों, भाषा विशेषज्ञों और मीडिया अध्येताओं ने हिस्सा लिया।
करीब 270 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कराया। प्रो. हंसराज सुमन ने कहा कि डिजिटल मंच भारतीय भाषाओं को ज्ञान, संस्कृति और सामाजिक विमर्श का नया माध्यम बना रहे हैं। संगोष्ठी में भाषा-शिक्षण, डिजिटल पत्रकारिता और भाषा प्रौद्योगिकी के भविष्य पर भी विचार रखे गए।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ