January 2024 Cancer Horoscope: ऐसी रहेगी कर्क राशि के लिए वर्ष 2024 की शुरुआत

Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 Dec, 2023 09:01 AM

आज बात करेंगे कि कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? चंद्रमा दूसरे भाव में है ये शुभ नहीं होता। केतु का तीसरे का गोचर शुभ होता है। शुक्र और बुध

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

January 2024 Cancer Horoscope: आज बात करेंगे कि कर्क राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा जनवरी का महीना ? चंद्रमा दूसरे भाव में है ये शुभ नहीं होता। केतु का तीसरे का गोचर शुभ होता है। शुक्र और बुध पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य और मंगल छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। शनि अष्टम में हैं। आपके ऊपर ढैया चल रही है। गुरु दसवें भाव में शुभ गोचर में नहीं रहते। 

How will be the month of January in terms of karma and income कर्म और आय के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
आय भाव का स्वामी आय भाव को ही दृष्टि दे रहा है। बुध 7 जनवरी को राशि परिवर्तन कर जाएंगे। आय के लिहाज से जनवरी का महीना शुभ रहेगा। मनी फ्लो में कोई दिक्कत नहीं आएगी। दूसरे भाव के ऊपर गुरु की दृष्टि है और ये धन भाव होता है। गुरु इस भाव के कारक होते हैं। गुरु की दृष्टि शुभ है, नई जॉब मिल सकती है। मंगल अपने से नौवें भाव में बैठे हैं और ये शुभ होता है। कारोबार के लिहाज से समय बढ़िया रहेगा। कर्म का भाव एक्टिव रहेगा। यदि आप कोई प्रोफेशनल काम करेंगे उसके लिहाज से जनवरी का महीना काफी शुभ रहेगा। 

How will be the month of January in terms of relationships रिलेशनशिप के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
मैरिड लोगों के लिए मकर राशि सप्तम भाव में है। शनि यहां से अष्टम चले गए। ये सही नहीं है। ये अलगाव का भाव है। पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। शनि सप्तमेश है और इसके ऊपर कोई भी पाप प्रभाव नहीं है। मंगल और राहु की दृष्टि इसके ऊपर नहीं है। कर्क राशि के जातक काफी इमोशनल होते हैं। मंगल छठे बैठे हैं तो लग्न के लिए शुभ हैं। अष्टम के ऊपर इसकी दृष्टि है। बेवजह गुस्सा करने से बचें। सिंगल के लिए महीने के पहले 18 दिन काफी शुभ रहेंगे। पार्टनर के साथ डिनर या मूवी पर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ कहीं ट्रेवल का प्लान बन सकता है। जिन लोगों के मां-बाप अपने छात्रों के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनके लिए भी समय बहुत बेहतर रहेगा। मंगल पंचम के स्वामी हैं, छठे में पड़े हुए है गुरु के प्रभाव में। 

How will be the month of January in terms of health सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
हेल्थ वाले भाव का स्वामी अपने से पंचम भाव में आकर बैठ गया है। सेहत से जुड़ी कोई दिक्कत नहीं आएगी। सूर्य छठे भाव में शुभ गोचर में रहेंगे। शनि इस भाव में विराजमान हैं, ये दुर्घटना का भाव है। ड्राइविंग थोड़ी संभल कर करें। 

How will be the month of January in terms of studies स्टडी के लिहाज से कैसा रहेगा जनवरी का महीना 
बुध 7 जनवरी तक पंचम भाव में रहेंगे। यहां से उच्च पढाई देखी जाती है। स्टूडेंट्स के लिए समय बढ़िया रहेगा। परीक्षाओं के बढ़िया परिणाम मिलेंगे। ये लोग काफी समझदार होते हैं। 

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!