Guru In Dhanu Rashi: 8 राशियों के लिए रहेगा शानदार और मिलेंगी नई उपलब्धियां

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 30 Jun, 2020 07:11 AM

jupiter transit

देव गुरु बृहस्पति के अपनी धनु राशि में गोचर का वैसे तो सभी राशियों पर सुप्रभाव पड़ेगा लेकिन 8 राशियों के लिए तो विशेष रूप से उनका यह गोचर बहुत ही शानदार और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vakri Guru Transit In Dhanu Rashi: देव गुरु बृहस्पति के अपनी धनु राशि में गोचर का वैसे तो सभी राशियों पर सुप्रभाव पड़ेगा लेकिन 8 राशियों के लिए तो विशेष रूप से उनका यह गोचर बहुत ही शानदार और उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। 

मेष राशि वालों की जहां परेशानियां कम होंगी, वहीं शुभ कार्यों पर भी खर्च होगा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वैवाहिक सुख में भी बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि में देव गुरु बृहस्पति अष्टम भाव में रहेंगे। जिसे आयु का भाव भी कहा जाता है। स्वास्थ्य संबंधी खासकर पेट से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। सेहत के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा।

मिथुन राशि वालों के लिए गुरु सप्तम भाव में रहेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और प्रमोशन का योग भी बनेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्क राशि वालों को थोड़ा सचेत रहना होगा क्योंकि गुरु उनके छठे भाव में रहेंगे। जिसे रोग व शत्रु स्थान भी कहा जाता है। शत्रुओं की चाल से बच कर रहना होगा। मानसिक तनाव हो सकता है।

सिंह राशि वालों के लिए बृहस्पति का यह ग्रह गोचर अच्छा रहने वाला है। विरोधी नतमस्तक होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। रुका धन भी वापस मिलने के चांस हैं।

कन्या राशि वालों के चौथे भाग में बस पति रहेंगे, जिसे माता व सुख संपत्ति का स्थान भी कहा जाता है। प्रॉपर्टी में इजाफा होगा। पारिवारिक जीवन में भी मधुरता आएगी।

तुला राशि वालों के तृतीय भाव में रहेंगे देव गुरु बृहस्पति। जिसे पराक्रम स्थान भी कहा जाता है। छोटे भाई-बहनों को इस दौरान कामयाबी मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। तरक्की के रास्ते खुलते जाएंगे।

वृश्चिक राशि वालों की तो जैसे लॉटरी खुलने वाली है क्योंकि देव गुरु बृहस्पति उनके धन भाव में रहेंगे यानी कुंडली के दूसरे स्थान पर। कई स्रोतों से इनकम होगी। लंबे समय से अटकी हुई समस्याएं भी हल होंगी।

धनु राशि तो देव गुरु बृहस्पति की अपनी राशि है और इसी राशि में 30 जून को बृहस्पति आ रहे हैं यानी अपने घर लौट रहे हैं। आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक जीवन में तरक्की मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। 

मकर राशि वालों के खर्चे बढ़ेंगे। अभी इन्वेस्टमेंट करने यानी निवेश के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। व्यापार में अगर कोई साझेदार है तो उसके साथ थोड़ा विवाद हो सकता है, जिसे टालना बेहतर रहेगा। घर में बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा।

कुंभ राशि वालों को वाहन बहुत सावधानी से चलाना होगा। बस यही एक एहतियात बरतनी है। बाकी आपके रुके हुए काम बनेंगे और आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। विद्यार्थियों के लिए अभी समय बढ़िया है।

मीन राशि भी देव गुरु बृहस्पति की अपनी राशि है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आपका पद और प्रतिष्ठा दोनों बढ़ने वाली है लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह रहना ठीक नहीं होगा।

जिन राशियों के लिए देव गुरु बृहस्पति का यह गोचर बहुत शुभ प्रभाव नहीं दे रहा, उन्हें चाहिए कि वे घर में बुजुर्गों का सम्मान करें और बृहस्पतिवार के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तकें व स्टेशनरी वितरित करने के साथ-साथ पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं।

गुरमीत बेदी 
gurmitbedi@gmail.com

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!