Kala Dhaga: काला धागा किस पैर में और कब बांधना चाहिए ? जानें, महिलाओं के लिए खास नियम

Edited By Updated: 31 May, 2025 10:15 AM

kala dhaga

Kala Dhaga: आज कल कई महिलाएं फैशन के तौर पर अपने पैर में काला धागा बांध लेती है। काला धागा सिर्फ सजावट की वस्तु नहीं है। इसको धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक के साथ- साथ मानसिक शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kala Dhaga: आज कल कई महिलाएं फैशन के तौर पर अपने पैर में काला धागा बांध लेती है। काला धागा सिर्फ सजावट की वस्तु नहीं है। इसको धार्मिक या सांस्कृतिक प्रतीक के साथ- साथ मानसिक शांति और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीय परंपरा में काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से बचाने का एक प्रभावी उपाय है। ऐसा माना जाता है कि पैर में काला धागा पहनने के लिए सही तरीका और दिन जानना भी बहुत जरूरी है। तो आइए जानते हैं कि किस दिन और कौन से पैर में महिलाओं को काला धागा बांधना चाहिए।

PunjabKesari Kala Dhaga

किस पैर में पहनें महिलाएं काला धागा
शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार, बाएं पैर को स्त्रियों  के लिए शुभ और ग्रहों की उर्जा को संतुलित करने के लिए शुभ माना जाता है। इसलिए महिलाओं को काला धागा बाएं पैर में पहनना चाहिए। माना जाता है कि इस पैर में काला धागा बांधने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम हो जाता है।

PunjabKesari Kala Dhaga
किस दिन पहनना चाहिए पैर में धागा
शनिवार के दिन शनि और बाकी ग्रहों का प्रभाव बहुत ज्यादा होता है। इसलिए शनिवार का दिन पैर में धागा बांधने के लिए बहुत शुभ माना गया है। इस दिन पैर में धागा बांधने से इन ग्रहों का प्रभाव कम होता है।

PunjabKesari Kala Dhaga

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!