Edited By Sarita Thapa,Updated: 12 Jun, 2026 11:11 AM
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सोच-समझकर कोई व्यापार करना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। दोस्तों की कहीं हुई कोई बात बुरी लग सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह थोड़ा सोच-समझकर कोई व्यापार करना चाहिए, नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। दोस्तों की कहीं हुई कोई बात बुरी लग सकती है। इस राशि युवा अपने करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। सेहत के लिहाज से यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा।
भाग्यशाली दिन : मंगलवार
भाग्यशाली अंक: 9
गुड लक उपाय: हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशनुमा रहने वाला है। परिवार की सुख-शांति के लिए मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। लंबे समय से रुका धन वापस मिलने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सेहत इस सप्ताह अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिन : शुक्रवार
भाग्यशाली अंक : 6
गुड लक उपाय: शुक्रवार के दिन किसी जरूरतमंद महिला को सफेद मिठाई या चावल का दान करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह वीक मिलाजुला रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्ती की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्य्पार कर रहे लोगों को मनचाही सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा।
भाग्यशाली दिन : बुधवार
भाग्यशाली अंक : 5
गुड लक उपाय : बुधवार के दिन गाय को हरी घास या पालक खिलाएं और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। घर के किसी सदस्य को काम के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
भाग्यशाली दिन : सोमवार
भाग्यशाली अंक : 2
गुड लक उपाय : सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन का तिलक लगाएं और कच्चे दूध से अभिषेक करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को विदेशी कंपनी के साथ किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। संतान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मन परेशान रहेगा।
भाग्यशाली दिन : बुधवार
भाग्यशाली अंक : 2
गुड लक उपाय : गणेश जी को दूर्वा की माला चढ़ाएं।
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि वालों को हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिल सकती है। वीक के मध्य में ऑफिस में किसी काम को लेकर बॉस के साथ बहस हो सकती है। जो लोग लंबे समय से वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में सोच रहे थे, उनका यह सपना पूरा होगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरते नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है।
भाग्यशाली दिन : शुक्रवार
भाग्यशाली अंक : 6
गुड लक उपाय : घर से बाहर निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें।
तुला राशि
इस वीक तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। सिर दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली दिन : गुरुवार
भाग्यशाली अंक : 5
गुड लक उपाय : माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता थोड़ा उत्तार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। जीवनसाथी किसी तीसरे की बातों में आकर आप पर शक कर सकते हैं, जिससे दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है।
भाग्यशाली दिन : रविवार
भाग्यशाली अंक : 3
गुड लक उपाय : सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए यह वीक सामान्य रहने वाला है। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
भाग्यशाली दिन : सोमवार
भाग्यशाली अंक : 9
गुड लक उपाय : शिव जी के मंदिर में जाकर सेवा करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के सिंगल लोग किसी दोस्त की मदद से क्रश को अपने दिल की हाल बताएंगे। समाज सेवा के कामों से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
भाग्यशाली दिन : शुक्रवार
भाग्यशाली अंक : 1
गुड लक उपाय : माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह वीक बढ़िया रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। लव लाइफ में रोमांस की बहार छाई रहेगी। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करें। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
भाग्यशाली दिन : शनिवार
भाग्यशाली अंक : 5
गुड लक उपाय : गरीबों और जरूरतमंदों का काले चने का भोग लगाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह हफ्ता बेहतरीन रहने वाला है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। इस राशि के युवा घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। घर में विदेशी मेहमानों के आने से चहल-पहल बनी रहेगी। आंखों में जलन की समस्या से परेशान रहेंगे।
भाग्यशाली दिन : गुरुवार
भाग्यशाली अंक : 3
गुड लक उपाय : विष्णु जी के मंत्रों और नामों का जाप करें।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ