Kark Sankranti 2023: सूर्य गोचर इन 5 राशियों का करेगा भाग्योदय

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 16 Jul, 2023 07:42 AM

kark sankranti

हिंदू धर्म में हर माह संक्रांति मनाई जाती है। हर संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। इस दौरान सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kark Sankranti 2023: हिंदू धर्म में हर माह संक्रांति मनाई जाती है। हर संक्रांति का अपना अलग महत्व होता है। इस दौरान सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आज 16 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे इसलिए इसे कर्क संक्रांति कहा जाएगा। हर गोचर के नकारात्मक और सकारात्मक परिणाम देखने को मिलते हैं। तो आइए जानते हैं, ऐसी कौन सी 5 राशियां हैं, जिनको इस गोचर के बाद अपने जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा।

PunjabKesari Kark Sankranti

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Aries मेष राशि: इस गोचर के बाद मेष राशि वालों के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको उन्नति देखने को मिलेगी। व्यापार में बहुत ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है। वाहन या कोई भूमि खरीदने के योग बनेंगे। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

Gemini मिथुन राशि: इस गोचर से मिथुन राशि के जातकों को जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। अगर नौकरी कर रहे हैं तो प्रमोशन मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। करियर में तरक्की संभव है।

PunjabKesari Kark Sankranti

Cancer कर्क राशि: सूर्य इसी राशि में गोचर करेंगे तो इस वजह से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार दोनों में ही तरक्की संभव है। आय में बढ़ोतरी होगी। अगर सेहत खराब थी तो उसमें सुधार देखने को मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

Virgo कन्या राशि: इस गोचर से कन्या राशि के जातकों की सारी आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाएंगी। नौकरीपेशा लोगों को बढ़िया परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यापार में भी पहले से ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है। अगर पहले निवेश किया हुआ है तो उसमें फायदा होने की संभावना है।

PunjabKesari Kark Sankranti

Libra तुला राशि: इस गोचर से तुला राशि के जातकों के भाग्य में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं। सैलरी में वृद्धि होने के चांस हैं। कारोबारियों को फायदा मिलेगा। हर तरह की चुनौतियों से निपटने में सक्षम रहेंगे।

PunjabKesari kundli
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!