Kundli Tv- इस शादी के WITNESS थे ब्रह्मा जी

Edited By Updated: 16 Sep, 2018 03:40 PM

krishna got married with radha in bhandirvan

राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार राधा-कृष्ण की दीवानी थी और कृष्ण राधा के। लेकिन आज तक बहुत कम लोग जो जानते हैं कि असल में राधा-कृष्ण की कभी शादी हुई भी थी या नहीं।

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें Video)
राधा-कृष्ण को प्रेम का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म के अनुसार राधा-कृष्ण की दीवानी थी और कृष्ण राधा के। लेकिन आज तक बहुत कम लोग जो जानते हैं कि असल में राधा-कृष्ण की कभी शादी हुई भी थी या नहीं। आज हम आपको एक एेसी जगह के बारे में बताएंगे, जिसके द्वारा शायद आपको अपने इस सवाल का जवाब मिल सकता है। 
PunjabKesariमान्यता के अनुसार उत्तरप्रदेश में एक ऐसा स्थान है जिसके बारे में कहा जाता है कि  श्रीकृष्ण और राधा का विवाह इस ही स्थान पर हुआ था। उत्तर प्रदेश के मथुरा से करीब 20 कि.मी. पर एक भंडीर नामक वन है। कहा जाता है इसी एेतिहासिक और धार्मिक स्थल पर राधा-कृ्ष्ण विवाह के बंधन में बंधे थे। जिस कारण इस स्थान की भूमि को अधिक पुण्य और पवित्र माना जाता है। यहां की लोक मान्यता के अनुसार जहां राधा-कृष्ण का विवाह हुआ था, उस महान दिन की स्मृति में यहां एक वृक्ष है। वृक्ष के नीचे भगवान कृष्ण, राधा और ब्रह्माजी की प्रतिमा विराजमान हैं

PunjabKesari
कुछ पौराणिक कथा के अनुसार, एक दिन भगवान कृष्ण को गोद में लेकर नंद बाबा घूम रहे थे। भ्रमण करते हुए वे भांडीर वन के क्षेत्र में आ गए। यहां प्रवेश करने के बाद कृष्ण की माया से मौसम में अचानक बदलाव हो गया और बहुत तेज़ रफ्तार से तूफान आ गया। नंद बाबा को खुद से ज्यादा कान्हा की चिंता सताने लगी। 

PunjabKesari
तूफान धीरे-धीरे बढ़ने लगा। नंद बाबा एक सुरक्षित स्थान खोज रहे थे। वे एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए और भगवान का स्मरण करने लगे ताकि तूफान थम जाए और वे अपने घर लौट सकें। उसी समय वहां देवी राधा का आगमन हुआ। उन्हें देखकर नंद बाबा ने राधा जी को प्रणाम किया और वे हाथ जोड़कर उनकी स्तुति करने लगे। कृष्ण की माया से वे उन्हें राधा जी के पास ही छोड़कर खुद घर आ गए। 

PunjabKesari
नंद बाबा के लौटने के बाद कृष्ण अपने दिव्य रूप में प्रकट हुए और उनकी इच्छा से भगवान ब्रह्मा वहां आ गए। उन्होंने पवित्र अग्नि प्रज्वलित की और वहीं राधा जी और कृष्ण का विवाह करवाया। उस विवाह में सभी देवी-देवता शामिल हुए। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यही वो स्थान है जहां श्रीकृष्ण का विवाह हुआ। आज भी अनेक लोग यहां आते हैं और इस स्थान के दर्शन कर स्वयं के जीवन को धन्य समझते हैं।
PunjabKesari
Kundli Tv- घर का ये दोष करवाता है तलाक (देखें Video)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!