Kurma Jayanti 2021: भक्तों की रक्षा के लिए भगवान विष्णु बने कछुआ, पढ़ें कथा

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 26 May, 2021 07:39 AM

kurma jayanthi on vaishakh purnima

शास्त्रानुसार असुरों के राजा दैत्यराज बलि के काल में असुर, दैत्य और दानव बहुत शक्तिशाली हो गए थे। उस समय उन्हें दैत्य गुरु शुक्राचार्य की महाशक्ति प्राप्त थी। देवता लोग दैत्यों की बढ़ रही शक्ति से बहुत परेशान थे।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Kurma Jayanti 2021: शास्त्रानुसार असुरों के राजा दैत्यराज बलि के काल में असुर, दैत्य और दानव बहुत शक्तिशाली हो गए थे। उस समय उन्हें दैत्य गुरु शुक्राचार्य की महाशक्ति प्राप्त थी। देवता लोग दैत्यों की बढ़ रही शक्ति से बहुत परेशान थे। देवताओं के राजा देवराज इन्द्र भी दैत्यों का कुछ नहीं बिगाड़ सकते थे क्योंकि एक बार महर्षि दुर्वासा ने देवराज इन्द्र को घमण्ड में चूर देखकर उन्हें शक्तिहीन होने का श्राप दे दिया था तथा इन्द्र के शक्तिहीन होने का लाभ उठाते हुए दैत्यराज बलि ने इन्द्र लोक पर भी अपना राज्य स्थापित कर लिया। जिस कारण इन्द्रदेव और सभी देवता इधर-उधर कन्दराओं में छिप कर अपना समय बिताने लगे।

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima

परेशान इन्द्रदेव भगवान विष्णु के पास गए तथा उन्हें दैत्यराज बलि के अत्याचारों के बारे में बताया। तब भगवान विष्णु ने देवताओं के दुख को दूर करने के लिए सागर में पड़े अमृत के घड़े को बाहर निकाल कर पीने की सलाह दी ताकि सभी देवता अमर हो सकें। इसके लिए सागर मंथन किया जाना था, जिसके लिए दैत्यों का सहयोग जरुरी था।

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima

देवताओं को निर्भय बनाने के लिए देवर्षि नारद ने भी अहम भूमिका निभाई और दैत्यराज बलि को चालाकी से अमृत पीने का लालच देकर सागर मंथन के लिए तैयार कर लिया।

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima
देवता तो पहले ही अमृत पीने के लिए सागर मंथन करना चाहते थे। दैत्यों ने अपना हित देखकर देवताओं के साथ वैर-विरोध मिटाते हुए सागर मंथन करने के लिए मंदराचल पर्वत को मधानी बनाने के लिए उखाड़ा और वह उसे समुद्र के निकट ले आए।

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima

नागराज वासुकी को रस्सी (नेती) बनाया गया और उसे मंदराचल पर्वत के गिर्द लपेटा गया परंतु जैसे ही सागर मंथन शुरु किया तो पर्वत पानी में कोई ठोस आधार न होने के कारण डूबने लगा। ऐसे में भगवान विष्णु ने कच्छप अवतार लेकर मंदराचल पर्वत को सहारा दिया।

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima

देवताओं और दैत्यों ने मिलकर सागर मंथन किया। भगवान विष्णु ने देवताओं के दुखों को दूर करने के लिए कछुए यानि कूर्म के रुप में अवतार लिया और उनके मनोरथ को सफल बनाया।  

PunjabKesari Kurma Jayanthi on Vaishakh Purnima

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!