Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Jun, 2025 07:16 AM

Anmol Vachan:अच्छे शब्दों के इस्तेमाल से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है। —भगवान बुद्ध
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Anmol Vachan:अच्छे शब्दों के इस्तेमाल से बुरे लोगों का भी दिल जीता जा सकता है। —भगवान बुद्ध
हमारे जीवन की गाड़ी की लाइट व संयम की ब्रेक ठीक होनी चाहिए। सोच-समझ कर बोलो, बड़े-बुजुर्गों का आदर-सम्मान करो। किसी का दिल दुखाना नहीं। हमेशा सच बोलो। सबसे मिल-जुल कर प्रेम प्यार से रहना चाहिए। —आचार्य श्रमण
अपने को संकट में डाल कर कार्य संपन्न करने वालों की विजय होती है, कायरों की नहीं। —जवाहरलाल नेहरू

विश्वास वह पक्षी है जो प्रभात से पूर्व अंधकार में ही प्रकाश का अनुभव करता है और गाने लगता है। —रबींद्रनाथ टैगोर
ऐसे स्थान को छोड़ देना चाहिए जहां धन तो है लेकिन सम्मान नहीं।—विनोबा भावे
बुराइयां ढूंढना चाहते हो तो शुरुआत खुद से करो। मेहनत वह सुनहरी चाबी है जो बंद दरवाजे खोल देती है।—पंडित देवी दयाल
बड़ी सोच के मालिक बनिए। सास-बहू में यदि मनमुटाव हो गया है तो प्यार से आपस में बैठकर बात को सुलझा लें, प्यार से हर मसले का हल हो जाता है। तीसरे को बीच में न लाएं। घर की बात घर में ही रखें। अपने घर को नरक न बनाएं-स्वर्ग बनाएं। —राष्ट्रसंत चंद्रप्रभु
ऌअच्छे कर्म करो। यदि किसी को देने की हि मत रखते हो तो उसकी मदद जरूर करो। उसकी आत्मा से निकली दुआएं रंग लाएंगी। नेकी कभी व्यर्थ नहीं जाती। —संत मोरारी बापू

यदि आपने कभी मेहनत का काम नहीं किया तो फिर अपने बच्चों से भी किसी चमत्कार की उम्मीद मत रखें। आप अपने बच्चों में पढ़ने की आदत डालना चाहते हैं तो स्वयं भी जनरल रीडिंग शुरू कर दें। —सुधामूर्ति
जिसको अपने आप पर पूरा विश्वास नहीं, वह अपने काम में किसी प्रकार की कुशलता या सफलता का भागीदार नहीं बन सकता।
