Love Horoscope 2024 : वर्ष 2024 आपकी रोमांटिक लाइफ पर डालेगा कुछ ऐसा प्रभाव

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Dec, 2023 08:21 AM

love horoscope

कुछ ही दिनों में नव वर्ष का आगाज हो जाएगा। इसका शुभ-अशुभ प्रभाव हर राशि की बैचलर लाइफ, लव लाइफ और मैरिड लाइफ पर पड़ेगा। राशि अनुसार जानें, साल 2024 में कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

2024 Love and Marriage Horoscope: कुछ ही दिनों में नव वर्ष का आगाज हो जाएगा। इसका शुभ-अशुभ प्रभाव हर राशि की बैचलर लाइफ, लव लाइफ और मैरिड लाइफ पर पड़ेगा। राशि अनुसार जानें, साल 2024 में कैसी रहेगी आपकी रोमांटिक लाइफ-

मेष लव राशिफल 2024 (Aries Love Horoscope 2024) साल 2023 के सारे गिले-शिकवे भूलकर, साल 2024 प्रेम में नजदीकियां लाएगा। किसी भी कारण से आपका प्यार आपसे दूर है तो ये साल आपकी सारी दूरियां मिटा देगा। लाइफ पार्टनर आपको हर तरह से सहयोग करेगा। छोटी-मोटी नोक-झोंक और तकरार रिश्ते को और गहरा करेगी। कुंवारों को उनके मनपसंद पार्टनर से प्रपोजल मिलेगा।

वृषभ लव राशिफल 2024 (Taurus Love Horoscope 2024) मैरिड कपल के लिए साल 2024 प्यार की बहार लाएगा लेकिन सितम्बर के आखिर में अपने रिश्ते को लेकर सतर्कता बरतें। थोड़ी-बहुत गर्मा-गर्मी हो सकती है लेकिन अंत में सब कुछ सामान्य हो जाएगा। बेचुलर के लिए इस साल किसी नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। जो पहले से किसी रिलेशनशिप में हैं, उन्हें अपने रिश्ते पर ध्यान देना चाहिए।

मिथुन लव राशिफल 2024 (Gemini Love Horoscope 2024) मैरिड लाइफ नॉर्मल रहेगी। सितंबर के अंतिम सप्ताह में थोड़ी सावधानी बरतें। जो कपल्स अपने जीवन में संतान सुख से वंचित हैं, उन्हें इस साल गुड न्यूज अवश्य मिलेगी। जिनका विवाह नहीं हो पा रहा है, वह 30 मार्च के बाद शादी के बंधन में बंध सकते हैं। रिलेशनशिप में रह रहे लोग घर पर शादी की बात कर सकते हैं।

कर्क लव राशिफल 2024 (Cancer Love Horoscope 2024) शादी में समस्याएं आ सकती हैं। अपने बिहेवियर में बदलाव लाएं। गुस्से पर कंट्रोल करें। याद रखें, जो बात आप जीवनसाथी से प्यार से मनवा लेंगे, वो लड़ाई-झगड़े से संभव नहीं है। ये बात बेचुलर पर भी लागू होती है, उन्हें भी रिएक्ट करने से पहले सोचना चाहिए। रिलेशनशिप में प्रॉब्लम आ सकती है। 

सिंह लव राशिफल 2024 (Leo Love Horoscope 2024) मैरिड लाइफ ठीक ठाक रहने वाली है। घर में नन्हा मेहमान भी आ सकता है। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा का मौका भी मिल सकता है। पार्टनर की हेल्थ का खास ध्यान रखें। अनमैरिड को मनपसंद प्रपोजल मिल सकता है, हां करने से पहले अच्छे से विचार करें। रिलेशनशिप में हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें।

कन्या लव राशिफल 2024 (Virgo Love Horoscope 2024) साल 2024 के मध्य तक दांपत्य जीवन में प्यार का तड़का लगेगा। उसके बाद थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्यार का इजहार करना है तो कर लें, समय बहुत शुभ है। पार्टनर से कोई भी काम करवाने के लिए मधुर भाषा को अपना हथियार बनाएं। अपने मन की बातें पार्टनर के साथ शेयर करें। 

तुला लव राशिफल 2024 (Libra Love Horoscope 2024) मैरिड लाइफ में टेंशन बनी रह सकती है। घर में धर्म-कर्म के काम करवाएं। लव लाइफ में कुछ समस्याएं आने की संभावना है लेकिन घबराएं नहीं जल्दी ही सब अच्छा हो जाएगा। देश-विदेश जाने का प्रोग्राम बन सकता है। सिंग्लस को डबल होने का सुख प्राप्त हो सकता है। प्रेम-विवाह में समस्याएं आएंगी।

वृश्चिक लव राशिफल 2024 (Scorpio Love Horoscope 2024) लव बॉन्ड स्ट्रांग होगा। जितना आपने सोचा होगा पार्टनर से उससे अधिक प्यार और अपनापन मिलेगा। उनके सहयोग से आप अपनी सभी अधूरी हसरतों को पूरा करेंगे। फ्यूचर प्लानिंग के बाद ही कोई कदम उठाएं। अनमैरिड के नये संबंध बनेंगे, जो शादी में भी बदल सकते हैं। प्रेम विवाह करने के इच्छुक लोग परिवार से बात कर सकते हैं।

धनु लव राशिफल 2024 (Sagittarius Love Horoscope 2024) लाइफ पार्टनर के साथ जॉब एवं व्यापार को लेकर दूरी बनी रह सकती है। इस दौरान एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर भी पनप सकते हैं। पार्टर पर पैनी नज़र बना कर रखें। सिंगल लोगों को अपना मनचाहा साथी मिलने के आसार हैं। रिलेशनशिप में हैं तो लाइफ में कोई नया पार्टनर दस्तक दे सकता है।

मकर लव राशिफल 2024 (Capricorn Love Horoscope 2024) अपने लव पार्टनर को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो साल 2024 के मध्य में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। शादी के इच्छुक लोगों को उनका मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। मैरिड कपल के लिए तो प्रेम के लिहाज से साल 2024 खुशनुमा रहेगा। उनके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा और संबंधों में मजबूती आएगी। 

कुंभ लव राशिफल 2024 ( Aquarius Love Horoscope 2024) लव लाइफ को शादी में बदलना चाहते हैं तो प्यार के महीने फरवरी में ये शुभ काम करें। सफलता मिलने के पूरे-पूरे आसार हैं। शादीशुदा लोग प्यार के मामले में बहुत लकी रहेंगे। उन्हें क्वालिटी टाइम स्पेंड करने को मिलेगा। लंबी हॉलिडे पर जा सकते हैं। निसंतान को संतान सुख मिलेगा।

मीन लव राशिफल 2024 (Pisces Love Horoscope 2024) मैरिड लाइफ में चल रही अनबन समाप्त होगी। दूरियां नजदीकियों में बदलेगी। रिलेशनशिप में रह रहे लोग बेवजह गुस्से से परहेज करें अन्यथा उनका रिश्ता टूट सकता है। पार्टनर पर विश्वास बनाकर रखें। कुंवारे लोगों को मनपसंद जीवनसाथी मिलेगा। हर पहलू पर विचार करने के बाद ही शादी के लिए आगे बढ़ें।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!