VIDEO- महाराष्ट्र के अमरावती से दुखद खबर: अस्पताल के न्यूबॉर्न केयर यूनिट में आग लगने से 3 नवजात शिशुओं की मौत

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 07:49 AM

three newborns killed fire broke neonatal intensive care unit amravati hospital

महाराष्ट्र के अमरावती से दुखद खबर सामने आई।  यहां के एक ज़िला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) - जिसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट भी कहा जाता है - में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में तीन नवजात शिशुओं की दुखद मौत हो गई। खबरों के...

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती से दुखद खबर सामने आई।  यहां के एक ज़िला महिला अस्पताल के नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (NICU) - जिसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट भी कहा जाता है - में सोमवार तड़के लगी भीषण आग में तीन नवजात शिशुओं की दुखद मौत हो गई। खबरों के मुताबिक, आग सुबह करीब 3:30 बजे अस्पताल की तीसरी मंज़िल पर लगी। यह आग NICU के अंदर एक वेंटिलेटर में अचानक हुए धमाके या शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। इस घटना में तीनों नवजात बुरी तरह झुलस गए और बाद में उनकी मौत हो गई।

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, जब आग लगी, तब वार्ड में 39 नवजात शिशु भर्ती थे। जैसे ही NICU में धुआं और आग की लपटें फैलीं, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, नर्स और अस्पताल के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत प्रभावित वार्ड से नवजातों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। सुबह-सुबह शुरू हुए बचाव अभियान के दौरान कई शिशुओं को NICU से सुरक्षित बाहर निकाला गया। बचाए गए नवजातों में से छह, जिन्हें गंभीर मेडिकल देखभाल की ज़रूरत थी, उन्हें आगे के इलाज के लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। इस घटना में तीन नवजातों की मौत हो गई।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!