Edited By Niyati Bhandari,Updated: 22 Aug, 2026 11:54 AM

मेष- इस वीक घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी की
मेष- इस वीक घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक स्थान में घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इस वीक कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आलस्य को त्यागना ही बेहतर रहेगा नहीं तो हर काम में देरी का सामना करना पड़ेगा।
गुडलक टिप- थोड़ा सा जल घर के मुख्य द्वार पर छिड़के।
क्या करें- रोज सुबह 5 मिनट के लिए ध्यान या प्रार्थना करें।
क्या न करें- पब्लिक डीलिंग में असावधानी न बरतें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: गुरुवार
वृष- कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियों को समय से पूरा कर पाने में सक्षम रहेंगे। कॉमर्स और ट्रेड से जुड़े हुए लोगों के लिए ये सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। छात्र किसी परीक्षा की तैयारी में लगे रहेंगे। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। बल झड़ने की समस्या तंग करेगी।
गुडलक टिप- जल का दान करें।
क्या करें- हनुमान जी का स्मरण करें।
क्या न करें- हद से ज़्यादा एक्सपेंडिचर न करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ दिन: शुक्रवार
मिथुन- इस वीक सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। जिन लोगों का नया-नया विवाह हुआ है, उनके घर किसी नन्हे मेहमान के आने की सुखद सूचना आएगी। अपने व्यापार की निजी बात किसी बाहरवाले के साथ शेयर न करें। घर के बड़ों का प्रेम और आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
गुडलक टिप- कामदेव की आराधना करें।
क्या करें- ॐ राधिका-वचन-प्रीताय नमः मंत्र का जाप करें।
क्या न करें- बेहतरी के लिए कठोर कदम उठाने से पीछे न हटें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: बुधवार
कर्क- साथी के साथ किसी बात को लेकर परेशानी हो सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है। कोर्ट-कचहरी के मामलों का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं को इस वीक किसी नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है।
गुडलक टिप- हल्दी वाला पानी केले के पेड़ पर चढ़ाएं।
क्या करें- राधा-कृष्ण मंदिर जाएं।
क्या न करें- किसी वाद-विवाद में न उलझें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिन: रविवार
सिंह- इस सप्ताह कोई भी कार्य बिना सोच-विचार के न करें। किसी यात्रा पर जाएंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ता हुआ नजर आएगा। धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। क्रोध की वजह से रिश्तेदारों के साथ तू-तू-मैं-मैं हो सकती है।
गुडलक टिप- मां दुर्गा को सिंदूर का तिलक लगाएं।
क्या करें- राधरानी के चित्र अथवा प्रतिमा को प्रणाम करें।
क्या न करें- किसी के बुरे व्यवहार पर ज़्यादा दुखी न हों।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिन: बुधवार
कन्या- हफ्ते के मध्य में नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। पारिवारिक माहौल आपके अनुकूल बना रहेगा। जो परेशानियां चल रही वो भी दूर हो जाएंगी। घर में खुशी का माहौल लौट कर आएगा। सेहत में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।
गुडलक टिप- श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करें।
क्या करें- दही के साथ गुप्त अंग साफ करें।
क्या न करें- पर्सनल प्रॉब्लेम को हल्के में न लें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: सोमवार
तुला- इस सप्ताह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। मध्य में किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बनाएंगे। युवाओं को अपने करियर में गति देखने को मिलेगी। किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। सेहत के लिए समय उतार-चढ़ाव वाला है।
गुडलक टिप- साथी को इत्र भेंट करें।
क्या करें- मिट्टी के कुल्हड़ में माखन-मिश्री का भोग बाल गोपाल को लगाएं।
क्या न करें- सोच से नेगेटिविटी न आने दें
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: मंगलवार
वृश्चिक- इस वीक यात्राओं से लाभ होने के योग बनते हैं। व्यापार के पुराने किसी काम को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह के अंत का समय अच्छा है। पुरानी बातों को भूलकर आगे बढ़ें। घर में कोई नई वस्तु खरीद कर लाएंगे।
गुडलक टिप- मजदूरों को गुलाब जामुन खिलाएं।
क्या करें- फिटकरी से दांत साफ करें।
क्या न करें- घरेलू मामलात को हल्के मे न लें।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: शनिवार
धनु- आज अचानक धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने की संभावना है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल रहेगा। नौकरी या कामकाज में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आप कोई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर सकते हैं।
गुडलक टिप- शनि मंदिर में काजल चढ़ाएं।
क्या करें- घर के मंदिर में इत्र का छिड़काव करें।
क्या न करें- किसी के भरोसे न रहे, अपना काम खुद करें।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिन: गुरुवार
मकर- इस वीक आपके लिए फाइनेंशियल तौर पर अच्छा समय रहेगा। जमीन, मकान या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बढ़ेंगी और जीवनसाथी व परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। निवेश से जुड़े मामलों में अच्छे अवसर मिल सकते हैं और सही योजना से लाभ होने के पूरे चांस हैं।
गुडलक टिप- हल्दी की गांठ विष्णु मंदिर में चढ़ाएं।
क्या करें- काले कुच्चे को दही खिलाएं।
क्या न करें- ज्यादा इमोश्नल न हों।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिन: शनिवार
कुंभ- कला से जुड़े लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत ही शानदार रहेगा। नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोचेंगे। कोर्ट से जुड़ा फैसला आपके पक्ष में आता हुआ नजर आएगा। बेकार के लड़ाई-झगड़े और पुलिस के मामलों से दूरी बनाकर रखें।
गुडलक टिप- तिल वाली वस्तु का दान करें।
क्या करें- अपने मस्तक पर रोली लगाएं।
क्या न करें- मौके का लाभ उठाने से न चूकें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिन: शुक्रवार
मीन- घर में किसी शुभ और मांगलिक कार्य का आयोजन करवा सकते हैं। इस हफ्ते आपके ऊपर खर्चो का बोझ बढ़ सकता है। जो छात्र विदेश जाकर पढ़ना चाहते हैं उनके लिए भी ये सप्ताह काफी शानदार है। मानसिक तनाव के कारण अनिंद्रा की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनती है।
गुडलक टिप- राई डालकर सूर्य को अर्ध्य दें।
क्या करें- पीतल के लोटे में जल लेकर भोले बाबा पर चढ़ाएं।
क्या न करें- प्रॉफिट की ज्यादा उम्मीदें न रखें लेकिन कोई नुकसान भी नहीं होगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिन: मंगलवार