Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Aug, 2026 11:24 AM

Stock Market Astrology: 21 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद ट्रेड के कारक ग्रह बुध राशि बदल कर कर्क राशि से सिंह राशि में आ गए हैं। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क राशि में बुध और गुरु की युति टूट गई है और अब सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु का...
Stock Market Astrology: 21 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद ट्रेड के कारक ग्रह बुध राशि बदल कर कर्क राशि से सिंह राशि में आ गए हैं। बुध के राशि परिवर्तन के साथ ही कर्क राशि में बुध और गुरु की युति टूट गई है और अब सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु का त्रिग्रही योग बन गया है। बुध इस सप्ताह सूर्य के साथ जीरो डिग्री के एक्सिस पर भी आएंगे, लिहाजा ग्रह स्थिति बाजार में रिकवरी की तरफ इशारा कर रही है। निचले स्तरों से बाजार संभलता हुआ नजर आ सकता है और सप्ताह के पहले 3 दिन बाजार की स्थिति थोड़ी पॉजिटिव रह सकती है जबकि 27 और 28 अगस्त को बाजार में दबाव देखने को मिल सकता है।
24 अगस्त को जब सुबह बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा धनु राशि में शुक्र के पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेगा, लिहाजा बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 01.48 बजे चन्द्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के चौथे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा यह समय बाजार के लिहाज से अहम हो सकता है और इस समय के बाजार का रुख पलट सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन पर खास ध्यान रखें। इस दिन हमें एफ.एम.सी.जी. सैक्टर के अलावा, लग्जरी, ब्यूटी, एंटरटेनमैंट और ज्वैलरी कंपनियों के शेयरों में फोकस बनता हुआ नजर आ सकता है।
25 अगस्त को चन्द्रमा सुबह धनु राशि में सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 09.42 बजे चन्द्रमा इसी नक्षत्र के दूसरे चरण में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार खुलने पर 09.42 बजे तक का इंतजार करके बाजार की चाल देख कर पोजीशन लेने की रणनीति कारगर हो सकती है। इस दिन हमें पावर सैक्टर के अलावा सरकारी सैक्टर की कंपनियों और बैंकों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
26 अगस्त को जब बाजार खुलेगा तो चन्द्रमा का गोचर श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में होगा, लिहाजा इस दिन बाजार की शुरूआत स्थिरता के साथ हो सकती है। सुबह 11.52 बजे चन्द्रमा श्रवण नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और इस समय के इर्द-गिर्द बाजार का रुख बदल सकता है, लिहाजा इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें बेवेरज कंपनियों के अलावा शिपिंग पोर्ट और चांदी से संबंधित कार्य करने वाली कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
27 अगस्त को चन्द्रमा मंगल के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर करेंगे, लिहाजा बाजार की शुरूआत अस्थिरता के साथ हो सकती है। दोपहर 1.35 बजे चन्द्रमा राशि बदल कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे और राहु के ऊपर रहेंगे, लिहाजा दूसरे हॉफ में बाजार टूट सकता है और बाजार की दिशा नेगेटिव रह सकती है। इस दौरान हमें कॉपर और डिफेन्स से संबंधित कंपनियों के अलावा कम्युनिकेशन और प्रॉपर्टी सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है।
28 अगस्त को सुबह बाजार खुलने पर चन्द्रमा राहु के शतभिषा नक्षत्र में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जिस समय भारतीय बाजार खुलेगा उस समय विदेश में चंद्र ग्रहण चरम पर होगा, लिहाजा बाजार की दिशा खुलने पर नेगेटिव रह सकती है। दोपहर 2.47 बजे चन्द्रमा शतभिषा के तीसरे चरण में गोचर करेंगे और इस दौरान बाजार में गिरावट गहरा सकती है, लिहाजा दूसरे हॉफ में अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें। इस दिन हमें एयरलाइंस, लिकर, तंबाकू, आई.टी. सैक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिल सकता है।
28 अगस्त को 11.05 से 12.40 के मध्य राहु काल रहेगा। यह समय बाजार में खरीद के लिहाज से शुभ नहीं है। सुबह 10.34 से 11.37 और शाम 05.54 से 06.57 बजे तक गुरु की होरा और दोपहर 02.45 से 03.48 और रात 09.48 से 10.45 बजे तक बुध की होरा बाजार के लिए अच्छी है। चन्द्रमा इस दिन सुबह 08.32 बजे शतभिषा नक्षत्र के दूसरे, 02.47 बजे तीसरे और 9.01 बजे चौथे चरण में गोचर करेंगे। यह सारे समय बाजार में मूवमैंट के लिहाज से अहम है। इन समय के दौरान अपनी पोजीशन का खास ध्यान रखें।
Astro Naresh
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728