लव राशिफल 23 नवंबर- दिल मेरा देखो, न मेरी हैसियत देखो

Edited By Updated: 23 Nov, 2021 08:46 AM

love rashifal

मेष- आज आप रोमांस के मूड में रहेंगे लेकिन साथी का स्वभाव ठंडा रहेगा। पार्टनर के साथ फ्लर्ट करके लव लाइफ को खुशनुमा

मेष- आज आप रोमांस के मूड में रहेंगे लेकिन साथी का स्वभाव ठंडा रहेगा। पार्टनर के साथ फ्लर्ट करके लव लाइफ को खुशनुमा बनाने का काम करेंगे। जिससे सारा दिन हंसी-ठिठोली में व्यतित होगा।
उपाय- मां पार्वती को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृष- आज काम से जुड़ी मुश्किलें बनी रहेंगी, जिस वजह से लव लाइफ में आत्मविश्वास की कमी रहेगी। न तो खुद मनचाहा आनंद प्राप्त कर पाएंगे और न ही साथी को संतुष्ट कर पाएंगे। 
उपाय- रात को सोने से पहले केसर वाला दूध पिएं।

मिथुन- लव लाइफ को मनचाहे आनंद तक लेकर जाने का अवसर मिलेगा। उसे हाथ से न जाने दें। उनका मूड बनाने के लिए रोमांस के विभिन्न तरीके आजमाने होंगे।
उपाय- शिवलिंग पर नारियल चढ़ाएं।

कर्क- आज किसी मजबूरी की वजह से पार्टनर से दूर रहना पड़ेगा। चैट कन्वर्सेशन से रोमांस का आनंद लेंगे। दिलचस्प विषय पर बातें होंगी। साथ बिताएं खूबसूरत पलों को याद करेंगे। 
उपाय- सफ़ेद चन्दन से ललाट पर तिलक करें।

सिंह- आज लव लाइफ को जिंदादिल बनाने का काम करेंगी आपकी रोमांटिक बातें। रोमांस के विभिन्न तरीकों से साथी को इंप्रैस करेंगे। प्यार का इजहार करने के लिए समय शुभ है।
उपाय- सफ़ेद वस्त्र पहनें।

कन्या- आज साथी के आपकी तारीफ में कहे गए प्यार भरे रोमांटिक कॉम्प्लिमेंट्स तन और मन को प्रफुल्लित कर देंगे। प्यार का इजहार करने के लिए दिनमान बढ़िया है।
उपाय- शिवलिंग पर चंदन अर्पित करें।

तुला- आज आपको महसूस होगा कि आपका रिश्ता दूसरों से अलग और खास है। यह भावना आपके रिश्ते में बेपनाह प्यार जगाएगी। आई लव यू बोलकर  मूड को रोमांटिक बनाएं।
उपाय- जरूरतमंद को सफेद मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक- आज ऐसा लगेगा जैसे एक दूसरे के प्रति आकर्षण खत्म हो रहा है। लव लाइफ को जिंदादिल बनाने के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बनाएंगे। जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी।
उपाय- शिव मंदिर में डमरु बजाएं।

धनु- एक-दूसरे से मिलना मुश्किल होगा लेकिन फ़ोन पर रोमांस का आनंद लेंगे। अपने प्यार भरे अंदाज और रोमांटिक तरीकों से साथी को अपना दीवाना बनाए रखेंगे।
उपाय- शिव स्त्रोत का पाठ करें।

मकर- आज लव लाइफ को रोमांटिक बनाना है तो पहले माहौल में अपने प्यार की गर्मी पैदा करनी होगी। पार्टनर की सच्ची तारीफ करें, जिससे उन्हें बेहतर एहसास हो, फिर रोमांस करें।
उपाय- शिवलिंग पर दही अर्पित करें।

कुंभ- आज साथी को मेंटल स्ट्रैस रहेगा, जिसे वो आपके साथ शेयर करना नहीं चाहेंगे। उन्हें प्यार भरी हग करके कॉफिडेंस में लें। दिल की बात जानने का यह सबसे अच्छा तरीका है।
उपाय- रात को बादाम का दूध पीएं।

मीन- आज साथी से न मिलने के कारण लाइफ बहुत स्ट्रेसफुल लगेगी। उन प्यार भरी बातों को मिस करेंग; जो आप दोनों को करीब लाने का काम करती हैं। कल के लिए कोई खास प्लान बनाएं।
उपाय- खीर खाएं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!