लव राशिफल 24 नवंबर- तुम जो मिल गए, हर तमन्ना पूरी हो गई…

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 24 Nov, 2020 05:52 AM

love rashifal

मेष- आज जिसे अपने आकर्षण में बांधने का प्रयास कर रहे थे, वे पूर्ण रूप से आकर्षित हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज जिसे अपने आकर्षण में बांधने का प्रयास कर रहे थे, वे पूर्ण रूप से आकर्षित हो जाएगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। सुयोग्य जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी।
उपाय- इस मंत्र का जाप करें- ओम कामदेवाय विद्महे रति प्रियायै धीमहि तन्नो अनंता प्रचोदयात

वृष- आज साथी को आकर्षित करने के लिए बहुत से प्रयत्न करने पड़ेंगे। तभी लव लाइफ को एंजॉय कर पाएंगे। कोई बड़ी खुशखबरी या सरप्राइज मिल सकता है।
उपाय- ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यश्रा यश्र मम मुखम पछ्यती तत मोहयतु स्वाहा मंत्र का जाप करें।

मिथुन- जिसे पाने की तमन्ना लंबे समय से आपके दिल और दिमाग में चल रही थी, आज वे खुद आपके प्रेम में वशीभूत होकर खींचा चला आएगा। अन्य की लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।
उपाय- ब्राह्मण को भोजन कराएं।

कर्क- आज आपको अपनी पावर बढ़ाने की जरुरत है, तभी लव लाइफ का आनंद ले सकेंगे। साथी को अपने आकर्षण में बांधे रखने के लिए प्रयास करने पड़ेंगे। प्रपोज करने के लिए दिन शुभ नहीं है।
उपाय- हरसिंगार का एक पौधा घर में लगाएं।

सिंह- आज शक्ति में वृद्धि होगी। जिससे दोनों को लंबे समय के बाद एक-दूसरे के साथ खूब अच्छा फील होगा। जो थोड़ा-बहुत मनमुटाव चल रहा था, वो भी समाप्त हो जाएगा।
उपाय- कामदेव का चित्र मंदिर में स्थापित करें।

कन्या- आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाने होंगे, आकर्षण बढ़ाने की जरूरत है। रात तक वे आपके प्रति पूरी तरह से वशीभूत हो जाएंगे।
उपाय- ओम नमो भगवते कामदेवाय यस्य यस्य दृश्यो भवामि यस्य यस्य मम मुखं पश्यति तं तं मोहयतु स्वाहा मंत्र का जाप करें।

तुला- आज कामपावर के बढ़ने से खूब मौज-मस्ती करेंगे, लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा। साथी आपके मोहपाश में बंधा रहेगा। खोया प्यार फिर से लाइफ में वापिस आ सकता है।
उपाय- शाकाहारी भोजन करें, मांस-मदिरा से दूर रहें।

वृश्चिक- आज लव पार्टनर छोटी सी बात पर रूठ सकता है। संभव है उनकी लाइफ में कोई अन्य आ गया है। डरने की जरुरत नहीं है, जल्दी ही उन्हें भूल का एहसास होगा।
उपाय- अपनी पसंद का कोई भी फल गरीबों में बांटें।

धनु- लंबे समय से जिसे अपने वश में करने का प्रयास कर रहे थे, संभव है आज वो आपका हो जाए। अन्य को अपनी लव लाइफ में मन वांछित फल प्राप्त होंगे। खूब मस्ती करेंगे।
उपाय- ॐ क्लीं कामदेवाय सर्वजन आकर्षण कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का जाप करें।

मकर- आज आपको अपने आकर्षण में वृद्धि करनी होगी, तभी साथी को अपने मोहपाश में जकड़ कर रख पाएंगे। उनके जीवन में भटकाव आ गया है, उन्हें बहकने से रोकें।
उपाय- लाल रंग की मिठाई मंगल देव को भोग लगाकर बांट दें।

कुंभ- लव पार्टनर को अपने वश में करने के लिए कुछ खास करना होगा। संभव है वो किसी ओर की तरफ आकर्षित हो जाए। गृहस्थ जीवन में खुशहाली रहेगी। घर-परिवार के साथ खुश रहेंगे।
उपाय- श्रीकृष्ण की प्रतिमा अथवा चित्र के समक्ष प्रणाम करें।

मीन- आज सोशल नेटवर्किंग साइट पर लव और ब्यूटी के वशीभूत होकर अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी की अट्रैक्शन पागल कर देगी। वक्त रहते संभल जाएं।
उपाय- ओम कामदेवाय विद्मह, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात् इस मंत्र का जाप करें।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!