लव राशिफल 24 जनवरी- इश्क हमारा जग से जुदा है

Edited By Updated: 24 Jan, 2022 08:39 AM

love rashifal

मेष- इस राशि के पार्टनर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। एक-दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे। साथ में

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- इस राशि के पार्टनर किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते हैं। एक-दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे। साथ में अच्छा टाइम स्पेंड होगा। पति-पत्नी की आपस में बॉडिंग स्ट्रांग होगी। लव लाइफ में बहारें छाई रहेंगी।

वृषभ- आज का दिन प्यार-मोहब्बत भरा रहेगा। साथी आपको कैंडल लाइट डिनर या कहीं मनपसंद स्थान पर घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। सिंगल आज किसी को प्रपोज करेंगे, दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन- कुंवारे अपने प्यार को परिवार से मिलाने की सोच रहे हैं तो अभी समय सही नहीं है, थोड़ा इंतजार करें। लव लाइफ में आज सुनापन दिख रहा है। सिंगल के डबल होने में आ रही समस्याएं क्लेयर रहेंगी।

कर्क- व्यस्त जीवन में से कुछ पल साथी के लिए निकालें वरना रिश्ते में दूरियां आने में समय नहीं लगेगा। सिंगल के लिए दिन बढ़िया रहेगा, आज आपको मनचाहा प्यार मिल सकता है। संभव है ये साथ जीवन भर का हो।

सिंह- ऑफिस में काम की अधिकता के कारण पार्टनर घूमने का प्लान कैंसिल कर सकते हैं। आपका मन उदास हो सकता है। कुंवारों की लाइफ में कोई दस्तक दे सकता है लेकिन सोच-समझ कर कदम आगे बढ़ाएं।

कन्या- कपल्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है, उसे कैसे रोमांटिक बनाना है, ये आपके हाथ में है। बेवजह की बहस में न पड़ें वरना छोटा सा झगड़ा बड़ा विवाद बन सकता है। सिंगल की आज किसी से मुलाकात होगी, बात बनने के योग दिख रहे हैं।

तुला- साथी आज आपको मूवी दिखाने ले जा सकते हैं। रात को इंटीमेसी से आपके मन और तन को तरोताजा करेंगे। सिंगल के सपनों में आकर कोई उनकी रातों की नींद चुरा सकता है।

वृश्चिक- सिंगल के लिए एक नई प्रेम कहानी जन्म ले सकती है, खुशी से झूमने के लिए तैयार रहें। मैरिड लोगों की लाइफ में कोई परिवार वाला दूरियां लाएगा। समझ से काम लें और अपने रिश्ते को संभालें।

धनु- आज आप स्वार्थी बन सकते हैं केवल अपने बारे में सोचेंगे। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे, तभी रिश्ते में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। खुद को बदलने की अवश्यकता है। सिंगल अपने मन में दबे प्यार को आज पा सकेंगे, दिन अच्छा रहेगा।

मकर- लव बर्ड्स एक दूसरे की चाहत में खोए दिखाई देंगे, रिश्ते में करीबियां आएंगी। कपल्स भी प्यार के नशे में चूर रहेंगे। सिंगल की बात करें तो अभी उनके प्यार के सितारे गर्दिश में दिख रहे हैं।

कुंभ- रिश्ते में आज भरोसा टूट सकता है, साथी से धोखा मिलने की संभावना है। सजग रहें, कुछ धमाकेदार होने की संभावना है। सिंगल के लिए समय अनुकूल नहीं रहेगा, बनती बात बिगड़ सकती है। 

मीन- इश्क पर काबू पाएं, कपल्स के लिए हद से ज्यादा प्यार घातक हो सकता है। अप्रकृतिक संबंध समस्याएं पैदा कर सकते हैं। सिंगल अनजाने में कोई गलती करेंगे, प्यार में जल्दबाजी करने पर मिल सकता है धोखा।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!