लव राशिफल 17 जून - पल-पल दिल के पास तुम रहते हो...

Edited By Jyoti,Updated: 17 Jun, 2021 08:51 AM

love rashifal in hindi

मेष- आज प्रेम में सफलता मिलेगी। किसी तरह की जल्दबाजी आप पर हावी पड़ सकती है। भावनाओं की कद्र करें और उन्हें समझने की कोशिश करें। मैरिड लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज प्रेम में सफलता मिलेगी। किसी तरह की जल्दबाजी आप पर हावी पड़ सकती है। भावनाओं की कद्र करें और उन्हें समझने की कोशिश करें। मैरिड लोगों के लिए दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। 

वृष- कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में ऐसी परेशानियां आ सकती हैं। जिससे रिश्ता पहले से मजबूत होगा। दिन के अंत में प्रेमी के साथ समय बिताने को मिलेगा।  

मिथुन- प्रेम के मामले में थोड़ा सर्तक रखें। कोई तीसरा जीवन में दख्ल दे सकता है, जिसके चलते रिश्ते में परेशानियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर की सेहत का खासा ख्याल दें। एक दूसरे को समझने का प्रयास अच्छे से करें। 

कर्क- आज जीवन में खुशियों की दस्तक देंगी। एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी आकर्षण बढ़ेगा। प्रेमी युगल को साथ में भरपूर समय बिताने को मिलेगा। एक दूसरे को कोई तोहफा दे सकते हैं। 

सिंह- जीवन में आज प्यार की मेहक घुलती नजर आएगी। प्यार के लिहाज़ से आज सितारे पूरी तरह से आपके पक्ष में होंगे। अगर किसी तरह की कामना रखते हैं तो आज आपका पार्टनर उसे पूरी करने का हर संभव प्रयास करेगा।

कन्या- प्रेम जीवन में नए अनुभवों को महसूस करने का अवसर प्राप्त होगा। मगर मैरिड लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पति-पत्नी साथ मिलकर चुनौतियों का सामनाा करेंगे तो निश्चित ही सफल होंगे। 

तुला- इस राशि के लोगों के लिए प्रेम के लिहाज़ से दिन अच्छा नहीं माना जा रहा। दांपत्य जीवन में भी तनाव देखने को मिल सकता है। मगर जीवनसाथी का साथ आपकी परेशानियां को कम करेगा। जीवनसाथी के प्रयासों से आज आपको समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। 

वृश्चिक- आपको प्रेम जीवन में सुख का अनुभव होगा। मगर अगर विवाहित लोगों की बात करें तो उनके लिए दिन अच्छा नहीं है। किसी बात पर छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है।  इसलिए एक दूसरे को समय दें, ताकि हालात बेहतर हो सकें। 

धनु- आपके लिए भी आज का दिन खास अच्छा नहीं है, जीवन के हर मोड़ पर नई मुश्किलें पैदा होंगी। हर चीज़ सोच के विपरीत होगी। इसलिए कोशिश करें कि एक दूसरे को अकेला छोड़ें, और चीज़ों को थोड़ा समय दें। 

मकर- किसी पुराने दोस्त में एक अच्छे प्रेमी की झलक दिखेगी। यही एहसास आपको भीतर से प्रसन्नता देगा। ध्यान रहे अपने प्यार का इज़हार करने से पहले सामने वाली की भावनाओं को अच्छे से समझ लें। जल्दबाज़ी मेहंगी पड़ सकती है।  

कुंभ- अविवाहितों को आज शादी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं, जिसे दिल में खुशी उत्पन्न होगी। वहीं विवाहित लोगों के लिए भी दिन अच्छा हैै। घर की जिम्मेदारियों से आज छुटकारा मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप एक दूसरे को समय दे पाने में सक्षम होंगे। 

मीन- ख्याल रखें कि आपकी वजह से प्रेमी को किसी तरह की मुश्किल न हो, न ही उनका दिल दुखे। मैरिड लाइफ जी रहे लोगों को आज कोई बड़ी खुश खबरी मिल सकती है, संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!