Mahashivratri 2019: कालसर्प या राहू योग के असर को करें बेअसर

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 04 Mar, 2019 01:06 PM

mahashivratri 2019

भगवान शिव को प्रसन्न कर कोई भी व्यक्ति कठिन समय तथा संकटों से उबर कर सभी प्रकार के पारिवारिक एवं सांसारिक सुख आदि प्राप्त कर सकता है। भगवान शिव भोले बाबा हैं। शीघ्र प्रसन्न होने पर वर देते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के प्रारम्भ में इसी तिथि को मध्य...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


भगवान शिव को प्रसन्न कर कोई भी व्यक्ति कठिन समय तथा संकटों से उबर कर सभी प्रकार के पारिवारिक एवं सांसारिक सुख आदि प्राप्त कर सकता है। भगवान शिव भोले बाबा हैं। शीघ्र प्रसन्न होने पर वर देते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के प्रारम्भ में इसी तिथि को मध्य रात्रि में भगवान शंकर का ब्रह्मा से रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था। प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान भोलेनाथ भंडारी तांडव करते हुए अपने तीसरे नेत्र की ज्वाला से ब्रह्मांड को समाप्त कर देते हैं। शिव भोलेनाथ प्रेतों एवं पिशाचों से हमेशा घिरे रहते हैं। उनका स्वरूप बड़ा विचित्र एवं अजीब है। शरीर पर श्मशान की भस्म, गले में सर्पों की माला, कंठ में विष और जटाओं में गंगा रखने वाले शिव अपने भक्तों का सदा मंगल करते हैं। कालों के काल और देवों के देव महादेव के इस व्रत का विशेष महत्व है। बहुत से लोग महाशिवरात्रि को शिव विवाह के रूप में भी मनाते हैं। हर तरह की परेशानी दूर करने के लिए आज ये करना न भूलें-

महाशिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, अपार दौलत के साथ मिलेगा भगवान शंकर जैसा पति

PunjabKesari

शिवरात्रि पर करें कालसर्प या राहू योग का निवारण
चांदी के नाग-नागिन का जोड़ा , हलवा, सरसों का तेल, काला सफेद कंबल शिवलिंग पर अर्पित करें। महामृत्युंजय मंत्र की कम से कम, एक माला -108 मंत्र अवश्य पढ़ें।

PunjabKesariमुख्य मंत्र :
ॐ  ओम् नम: शिवाय
ॐ  ओम् नमो वासुदेवाय नम: 
ॐ  ओम् राहुवे नम:

PunjabKesariमहामृत्युंजय मंत्र- 
ओम् त्रयंम्बकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनं!
उर्वारुकमिव  बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्!!

PunjabKesariशिवरात्रि पर विभिन्न समस्याओं के लिए अन्य मंत्र :
आय वृद्धि - शं हृीं शं !!

विवाह - ओम्  ऐं हृी शिव गौरी मव हृीं ऐं ओम् !

शत्रु - ओम्  मं शिव स्वरुपाय फट्!

PunjabKesari

रोग - ओम् हैं सदा शिवाय रोग मुक्ताय हैं फट् !

साढ़ेसाती - हृीं ओम् नम: शिवाय हृीं !

मुकद्दमा- ओम् क्रीं नम:  शिवाय क्रीं!

PunjabKesariपरीक्षा में सफलता - ओम् ऐं  गे ऐं ओम् !

बिगड़ी संतान को सुधारना - ओम् गं ऐं ओम् नम: शिवाय ओम् !

विदेश यात्रा - ओम् अनंग वल्लभाये विदेश गमनाय कार्यसिद्धयर्थे नम:!

PunjabKesariसुख सम्पदा - ओम् हृौं शिवाय शिवपराय फट्!

शत्रु विजय - ओम् जूं स: पालय पालय स: जूं ओम्!

PunjabKesariरोजगार प्राप्ति - ओम् शं हृीं शं हृीं शं हृीं शं हृीं ओम्!

प्रेम प्राप्ति - ओम् हृीं ग्लौं अमुकं सम्मोहय सम्मोहय फट्

महाशिवरात्रि पर इस 1 उपाय को करने से दूर होगा कालसर्प दोष

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!