Mangal Gochar February: आज अपनी उच्च राशि में आएंगे मंगल, ब्रह्मांड में ग्रहों के सेनापति का बजेगा डंका

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 05 Feb, 2024 11:25 AM

mangal gochar february

आज 1 साल के बाद मंगल ग्रह अपनी उच्च मकर राशि में आ रहे हैं। मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में आते ही महाबली हो जाएंगे यानी अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे। आज 5 फरवरी 2024 को मंगल का गोचर मकर राशि में होगा और

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mangal Gochar in Makar Rashi February 2024 : आज 1 साल के बाद मंगल ग्रह अपनी उच्च मकर राशि में आ रहे हैं। मंगल ग्रह अपनी उच्च राशि में आते ही महाबली हो जाएंगे यानी अत्यंत पावरफुल हो जाएंगे। आज 5 फरवरी 2024 को मंगल का गोचर मकर राशि में होगा और उनकी सूर्य व बुद्ध के साथ युति बनेगी यानी मकर राशि में तीन ग्रहों की जो तिकड़ी जमेगी उसमें मंगल अपनी उच्च राशि में पूरा कमाल दिखाएंगे और कई राशियों पर मेहरबान रहेंगे। मंगल जब पावरफुल हो जाते हैं तो आपके रास्ते की तमाम बाधाएं दूर कर देते हैं। जीवन में मंगल ही मंगल कर देते हैं। कुंडली में अगर मजबूत स्थिति में मंगल बैठे हों तो व्यक्ति सारी उम्र शान से जिंदगी जीता है और शत्रु लाख साजिश रच कर भी उसे व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ पाते। 

PunjabKesari mangal gochar

जिन नेताओं और ब्यूरोक्रेट्स की कुंडली में मंगल का डंका बजता है, वे राजनीति और प्रशासन में अपनी एक अलग दबंग पहचान बना कर मील के पत्थर स्थापित होते हैं। कहने का तात्पर्य यह है कि मंगल जब देने पर आते हैं तो हमें मजबूत इच्छा शक्ति भी देते हैं। बोल्ड डिसीजन लेने की क्षमता भी देते हैं। जीवन में जोखिम उठाने का जज्बा भी देते हैं और बुलंदी के शिखर पर कामयाबी का झंडा गाड़ने का जुनून भी देते हैं।

यही मंगल ग्रह अब  5 फरवरी को महाबली होकर अपनी पूरी ताकत इस ब्रह्मांड को दिखाने वाले हैं। ज्योतिष में मंगल ग्रह को ऊर्जा, साहस, शौर्य, शक्ति, परिश्रम, भाई व भूमि का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल ग्रह किसी भी व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार पर सीधा असर डालते हैं। कुंडली में मंगल शुभ स्थान पर विराजमान हों तो राजयोग दिलाते हैं। उस व्यक्ति में जोश और उत्साह का संचार करते हैं । उसका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ाते हैं। यानी मंगल अगर आप पर मेहरबान हो तो जीवन में हर ओर मंगल ही मंगल होता है लेकिन कमजोर या अशुभ मंगल जिंदगी में अमंगल का विष घोल देता है। वैसे तो मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में एक क्रूर ग्रह माना गया है लेकिन मंगल जब शुभ होते हैं तो व्यक्ति को साहसी बनाकर सेना और पुलिस जैसे क्षेत्रों में उच्च पद प्रदान करते हैं । वहीं जब अशुभ होते हैं तो व्यक्ति को क्रोधी बना देते हैं।

मंगल ग्रह एक निश्चित अवधि में एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। अब 5 फरवरी को वह अपनी उच्च मकर राशि में आ रहे हैं। मेष राशि और वृश्चिक राशि मंगल की अपनी रशियां हैं। मंगल ग्रह मकर राशि में अपनी उच्च स्थिति में होते हैं यानी मकर राशि मंगल की उच्च राशि है और कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। मंगल ग्रह के अपनी उच्च मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ राशियों का डंका बजाना शुरू हो जाएगा। हो सकता है आपकी राशि भी उन भाग्यशाली राशियों में शामिल हो जिनका भाग्य उदय होना तय है। ये भी जानें की मंगल ग्रह को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

PunjabKesari mangal gochar

पहली भाग्यशाली राशि वृषभ राशि है। मंगल का यह गोचर वृषभ राशि के लिए विशेष शुभदायी रहेगा। वे जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी। यदि व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो इसमें भी लाभ होगा। कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। सरकारी जॉब के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को कामयाबी मिलेगी। मैरिड कपल्स की फैमिली लाइफ भी सुखदायी और आनंदपूर्ण रहेगी। वृषभ राशि वालों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में फायदा होगा। धन का लाभ होगा। जीवन में कई तरह के शुभ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। नौकरी वालों को प्रमोशन मिल सकता है।

दूसरी भाग्यशाली राशि सिंह राशि है। मंगल का राशि परिवर्तन सिंह राशि के लिए शुभ रहेगा। हालांकि कुछ वाद-विवादों के चलते मानसिक चिंता से परेशान रहेंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों के लिए स्थिति अनुकूल रहेगी, प्रमोशन मिल सकता है। कुछ लोगों की जॉब भी बदल सकती है। ऑफिस में कलीग्स और अधिकारियों का सहयोग मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

तीसरी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि वालों को व्यापार और करियर में आशातीत सफलता मिल सकती है। साथ ही आप लोग इस समय कोई वाहन या प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही जिन कन्या राशि के लोगों का करियर शिक्षा और मार्केटिंग क्षेत्र से जुड़ा हुआ है तो उनके लिए समय  बेहतर साबित हो सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है।

PunjabKesari mangal gochar

चौथी भाग्यशाली राशि तुला राशि है, मंगल तुला राशि वालों की तकदीर और तस्वीर ही बदल देंगे। तुला राशि वाले यदि इस अवधि में कोई व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं तो आपके लिए इससे बेहतर समय नहीं हो सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट में पैसा इन्वेस्ट भी कर सकते हैं, जो आने वाले भविष्य में आपको बहुत मुनाफा देगा। कॅरियर भी नई उड़ान भरेगा। खासतौर पर राजनीति में सक्रिय लोगों को बड़ा पद या सम्‍मान मिल सकता है। पैतृक संपत्ति, पैतृक व्‍यापार से लाभ मिलने के योग हैं।

पांचवी भाग्यशाली राशि मकर राशि है। मंगल अपनी उच्च मकर राशि में गोचर करते हुए मकर राशि वालों को सकारात्‍मक फल देंगे। आपकी ऊर्जा और उत्‍साह देखने लायक रहेगा। इस कारण आपकी कार्यक्षमता बढ़ी हुई रहेगी और हर काम में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के योग हैं। नई गाड़ी भी ले सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा। कामकाज में आपका दायरा और प्रभाव बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा।

छठी भाग्यशाली राशि धनु राशि है। मंगल के गोचर से धनु राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ हो सकता है। इस समय आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपको सामाजिक स्तर पर इस दौरान प्रतिष्ठा मिल सकती है। जो लोग राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके जीवन में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari mangal gochar

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!