Market Astrology (27 मई से 2 जून तक): आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 27 May, 2026 11:56 AM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (27 मई से 2 जून तक) के दौरान दो ग्रह-बुध तथा बृहस्पति अपना राशि परिवर्तन करते हैं। बुध जो पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शाम को पश्चिम में उदय हुआ था, कई मार्कीटों में उसका असर सप्ताह के प्रारंभिक दिन में पड़ेगा।...

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (27 मई से 2 जून तक) के दौरान दो ग्रह-बुध तथा बृहस्पति अपना राशि परिवर्तन करते हैं। बुध जो पिछले सप्ताह के आखिरी दिन शाम को पश्चिम में उदय हुआ था, कई मार्कीटों में उसका असर सप्ताह के प्रारंभिक दिन में पड़ेगा। बुध-बृहस्पति के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में दो बार फेरबदल होता है। इनके अतिरिक्त मंगल-शुक्र तथा बुध नक्षत्र पर तथा राहू-केतु नक्षत्र के चरण पर अपनी पोजीशन भी बदलते हैं। टूटते-बनते ग्रह योगों तथा तारों-सितारों, नक्षत्रों की पोजीशनों का जायजा लेने से मालूम देता है कि यह सप्ताह बड़ा इंपोर्टैंट होगा क्योंकि इसमें जहां जोरदार उठापटक होगी, वहां दो बार मार्कीट में नया रुख भी बनने की आशा होगी।

इस सप्ताह में 27 मई, 29 मई तथा 2 जून खास दिन हैं। तीनों दिन एक तरफे झटके आ सकते हैं, मार्कीट पर नजर रखें। वैसे 1 जून को भी मार्कीट में हलचल होगी।

तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों एवं वनस्पति इत्यादि में 27, 29 मई उठा-पटक, 29 मई प्रात: 11 बजे के बाद रेट किसी समय टूट सकते हैं। मंदा रुख 1 जून चलेगा। 2 जून झटका के साथ रेट एक तरफ चलेंगे।  कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 27 मई एक तरफा झटका आ सकता है। 29 मई प्रात: 11 बजे के बाद तथा 2 जून खुलते बाजार रेटों में एक तरफा झटका आ सकता है। शेयर मार्कीट में 27 मई को रेट एक तरफ जोर के साथ चलेंगे। 29 मई प्रात: 11 बजे के बाद मंदा का झटका आने पर 1 जून तक मंदा रुख रहेगा। फिर 2 जून बाजार पर नजर रखें। बाजार एक तरफ चलेगा।

सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं में 26 मई शाम सात बजे के बाद बना रुझान 27 मई को भी बना रहेगा, 28 मई हलचल, 29 मई प्रात: 11 बजे के बाद मंदी का झटका आ सकता है, 30-31 मई बाजार की छुट्टी, 1 जून को भी रेटों में कमजोरी, फिर 2 जून एक तरफा झटका आ सकता है। गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 27, 29 मई, 1 तथा 2 जून खास दिन होंगे।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, मास तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में 17 मई एकतरफा झटका, 28 को पिछला रुख। 29 मई, 30 मई, 31 मई, 1 जून रेटों में कमजोरी, 2 जून को मार्कीट के प्रति अटैन्टिव रहें। हाजिर मार्कीट में 29 मई से 1 जून तक बिकवाल की पकड़ रहेगी। 2 जून को मार्कीट उतार-चढ़ाव में फंसी रहेगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!