Market Astrology (2 से 8 सितम्बर तक):  आने वाले सप्ताह में सितारों का मार्कीट पर प्रभाव

Edited By Updated: 02 Sep, 2026 12:03 PM

market astrology

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (2 से 8 सितम्बर तक) के दौरान दो सितारे शुक्र तथा बुध अपना राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र प्रारंभिक हिस्से में कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि पर तथा बुध आखिरी हिस्से में सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि पर प्रवेश करता है।

Market Astrology: आलोच्य सप्ताह (2 से 8 सितम्बर तक) के दौरान दो सितारे शुक्र तथा बुध अपना राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र प्रारंभिक हिस्से में कन्या राशि को छोड़कर तुला राशि पर तथा बुध आखिरी हिस्से में सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि पर प्रवेश करता है। इसके अतिरिक्त मंगल-बुध नक्षत्र पर तथा बृहस्पति नक्षत्र के चरण पर अपनी स्थिति भी चेंज करते हैं। चूंकि शुक्र के राशि परिवर्तन के कराण ग्रह योग में कोई खास बदलाव नहीं होता इसलिए पिछला रुख ही आगे चलता जाएगा, अलबत्ता बुध के राशि परिवर्तन के कारण ग्रह योग में तबदीली होगी, इसलिए मार्कीट रुख पर नजर रखनी सही रहेगी।

समझना चाहिए कि 7 सितम्बर दोपहर एक बजे तक मजबूती रुख रहेगा, किंतु इस मजबूती में शायद ज्यादा दम न होगा, फिर 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब मार्कीट में जोरदार उछाल की आशा हो सकती है। वैसे सप्ताह के बीच में 2 सितम्बर दोपहर सवा एक बजे के बाद मजबूती, 3 सितम्बर शाम साढ़े छह बजे के बाद कमीबेशी तथा 7 सितम्बर खुलते बाजार उठा-पटक होने की आशा होगी।

 तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाणा, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं इत्यादि में शुरू सप्ताह से पिछला रुख बना रहेगा। वैसे 2 सितम्बर दोपहर सवा एक बजे के बाद मजबूती, 3 सितम्बर शाम साढ़े छह बजे के बाद कमीबेशी, 4 सितम्बर मजबूती का रिएक्शन आ सकता है। 5-6 सितम्बर मार्कीट की छुट्टी, 7 सितम्बर खुलते बाजार उठा-पटक होगी, फिर 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के बाद यदि रेटों में तेजी का झटका आ जाए तो फिर 8 तारीख को भी रेट मजबूत बने रहेंगे।  कॉटन, पटसन, रुई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यार्न इत्यादि में 2, 3, 4, 7, 8 सितम्बर उठा-पटक होती रहेगी।

शेयर मार्कीट में 7 सितम्बर दोपहर एक बजे तक जनरल ट्रैंड मजबूती वाला होगा। बीच में 2 सितम्बर दोपहर सवा एक बजे के बाद मजबूती तथा 4 को खुलते बाजार मजबूती तथा उठापटक होगी। 5-6 मार्कीट की छुट्टी, 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब किसी अच्छे समय पर लगा एकतरफा फल सकता है। वैसे उम्मीद तेजी की है, फिर भी मार्कीट रुख को जरूर देख लें। फिर 8 सितम्बर को भी 7 तारीख को दोपहर डेढ़ बजे के करीब बना रुख ही प्रभावी रहेगा।  गुड़, चीनी, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 7 सितम्बर दोपहर डेढ़ बजे के करीब किसी अच्छे मौके पर लगी तेजियां फायदा दे सकती है।

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों एवं दालों इत्यादि में शुरू सप्ताह से जनरल रुझान तेजी का रहेगा। 7 तारीख को दोपहर डेढ़ बजे के बाद तेजी बनने पर तेजी 8 सितम्बर को भी रहेगी। हाजिर मार्कीट में बिकवाल कम दिखेगा, किंतु लवाल की थोड़ी बहुत एक्टिविटी जरूर नजर आएगी, फिर 7 सितम्बर दोपहर एक डेढ़ बजे के बाद खरीदारों में जोश उत्साह दिखेगा तथा खरीदारी बढ़ जाएगी।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!