आज का राशिफल-  8 अक्टूबर 2026

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 07:02 AM

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम कर रहे थे, वे सफल हो सकती है। वाहन और मशीन से जुड़े कामों को पूरा करने में समय लग सकता है।

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। जिन योजनाओं पर लंबे समय से काम कर रहे थे, वे सफल हो सकती है। वाहन और मशीन से जुड़े कामों को पूरा करने में समय लग सकता है। सिंगल जातकों के लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। ऑनलाइन काम करने वालों को प्रमोशन के मौके मिल सकते हैं। कपड़ों के व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। सेहत पहले से ठीक रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़ी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है। धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो पहले किसी अनुभवी से सलाह कर लें। लंबे समय बाद दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। आज थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। साझेदारी के व्यापार में धन लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वालों के व्यवहार की तारीफ हो सकती है। बच्चे जिस चीज़ की लंबे समय से मांग कर रहे थे, वह उन्हें मिल सकती है। घर के बड़ों की सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर नोकझोंक हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ बाकी कार्यों में भी बच्चों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। व्यापार में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है, जिसका फायदा आने वाले समय में देखने को मिल सकता है। लंबे समय तक एक ही स्थान पर न बैठें, कमर में दर्द हो सकता है।  

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के जरूरी सामान का हिसाब बनाकर रखें, खर्चों को बेहतर तरीके से संभाल पाएंगे। उधार पर दिया पैसा वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ घूमने जाने का प्लान बन सकता है। मानसिक तनाव महसूस हो तो मेडिटेशन करें, बेहतर महसूस हो सकता है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में काम का बोझ पहले से बढ़ सकता है। व्यापार में पिताजी का सहयोग मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रहा मनमुटाव पहले से कम हो जाएगा। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। युवा मनोरंजन के कार्यों में ज्यादा पैसा खर्च न करें। घर में आपकी बात को महत्व मिल सकता है। अपनी नींद पर ध्यान ज़रूर दें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी संग्रहालय, प्रदर्शनी या ज्ञानवर्धक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। बेरोज़गारों को काम ढूंढने में दिक्कत आ सकती है। प्रेमी आपसे अपने दिल की बात कह सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए राहत भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण अपॉइंटमेंट को समय पर पूरा करने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के योग है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। किसी नई तकनीक पर काम करने का मौका मिल सकता है। अपनी वाणी पर काबू बनाए रखें, नहीं तो बने बनाए काम खराब हो सकते हैं। बच्चे खेल-कूद में समय निकाल देंगे। माताजी की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। लगातार बैठने के बजाय बीच-बीच में थोड़ा चलना अच्छा रहेगा।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!