ये एक फूल करेगा दुख दूर

Edited By Jyoti,Updated: 31 May, 2018 11:16 AM

mata durga special mantra

मां दुर्गा हिंदू धर्म की प्रमुख देवियों से एक हैं, जिन्हें देवी व शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं इतनी तुलना परम पिता ब्रह्मा तक से की जाती है। कहा जाता है कि देवी दुर्गा से ही संसार की रचनी हुई है, इस संसार का निर्माण करने वाली कोई और...

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मां दुर्गा हिंदू धर्म की प्रमुख देवियों से एक हैं, जिन्हें देवी व शक्ति के नाम से भी जाना जाता है। इतना ही नहीं इतनी तुलना परम पिता ब्रह्मा तक से की जाती है। कहा जाता है कि देवी दुर्गा से ही संसार की रचनी हुई है, इस संसार का निर्माण करने वाली कोई और नहीं बल्कि देवी आदिशक्ति ही है। इसीलिए ही हिंदू धर्म में किसी भी अन्य देव की तुलना में शक्ति के रूप की पूजा अति फलदायी मानी जाती है। 

तो आईए आदिशक्ति से जुड़े कुछ एेसे उपाय जानें, जिसे करने से आपके घर में भी सुख-समृद्धि का आगमन होने लगेगा। मान्यताओं के अनुसार जो सच्चे मन से विधिवत मां दुर्गा की पूजा करता है, उसकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

PunjabKesari
पुराणों के अनुसार मां दुर्गा की पूजा के नियम कठिन अवश्य हैं, लेकिन जो भी भक्त इन्हें पूर्ण निष्ठा से करता है उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। मां दुर्गा अपने भक्तों की शत्रुओं एवं बुरी ताकतों से सदैव रक्षा करती हैं।

मां दुर्गा का नाम जाप
शास्त्रों के अनुसार चाहे पृथ्वी लोक हो या कोई भी अन्य लोक, हर पापी मां दुर्गा के नाम से डरता है। इसलिए यदि भक्त सच्चे मन से केवल देवी का नाम भी ले, यानि कि उनके नाम का जाप करे तो उसके कई संकट दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari

दुर्गा मंत्र
अगर जीवन में कोई परेशानी चल रही हो, तो मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का एक माला का जाप करें। आप किसी ज्योतिषी या विशेषज्ञ से मां दुर्गा के मंत्र के बारे में जान सकते हैं, अन्यथा दुर्गा बीज मंत्र का जाप करें जो इस प्रकार है – “ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:”

इस मंत्र का रोज़ाना एक माला यानि 108 बार जाप करना फलदायी सिद्ध होता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दुर्गा मंत्र रात्रि के समय अधिक असर दिखाते हैं, इसलिए संभव हो तो रात्रि में ही दुर्गा साधना करें।

PunjabKesari

जपा पुष्प 
मां दुर्गा का जाप करते समय उन्हें ‘जपा पुष्प’ का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं।

चंडी पाठ या दुर्गा सप्तशती पाठ
मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ का बेहद महत्व बताया जाता है। अगर यह दोनों ही पाठ नियमानुसार पढ़ें जाएं तो उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।

ऐसी कन्याओं की मदद करें
गरीब कन्याओं को खुश किया जाए, उन्हें भोजन-कपड़े इत्यादि दान किए जाएं तो ऐसा करने से देवी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर अपार कृपा करती हैं।

PunjabKesari

मां दुर्गा का व्रत
मासिक दुर्गाष्टमी या फिर नवरात्रि का उपवास करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इस व्रत को करने की विधि एवं नियम भी कठिन नहीं होते। यदि सच्चे मन से किया जाए तो व्रत सफल होता है और देवी प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करती हैं।

PunjabKesari

फ्री देसी घी लेना है तो 'उनाव' जाएं (देखें Video)

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!