Jai maa vaishno: नवरात्र में निकल रही प्रभात फेरी में हर दिन दिख रहा नया जोश

Edited By Niyati Bhandari,Updated: 21 Oct, 2023 07:28 AM

mata vaishno devi news

नवरात्रों के उपलक्ष्य में कटरा में जम्मू-कश्मीर प्रभात फेरी संगठन के सौजन्य से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं में नया जोश देखने को मिल रहा है।

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

कटड़ा(अमित): नवरात्रों के उपलक्ष्य में कटरा में जम्मू-कश्मीर प्रभात फेरी संगठन के सौजन्य से प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हर दिन आने वाले श्रद्धालुओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। सुबह तड़के ट्रेन से सफर करके देश के विभिन्न हिस्सों से कटड़ा पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रभात फेरी का नजारा काफी आकर्षित कर रहा है। श्रद्धालु प्रभात फेरी में भाग लेकर नाचते गाते हुए मां भगवती के जयकारे लगाकर वैष्णो देवी हेतु आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं।

शुक्रवार की सुबह निकाली प्रभात फेरी के दौरान ए.ई.ई जल आपूर्ति विभाग दीप्ति गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जबकि इस दौरान कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका रजत अबरोल विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहे। जिनके द्वारा विधिवत तरीके से रिबन काटते हुए शुक्रवार की प्रभात फेरी को कटड़ा के मुख्य चौक से रवाना किया गया।

यह प्रभात फेरी कस्बे के बाण गंगा मार्ग चिंतामणि क्षेत्र सहित मुख्य बाजार से होते हुए वापिस मुख्य चौराहे पर आकर समाप्त हुई। जिसमें मां कात्यायनी के रूप को दर्शाने के साथ-साथ ढोल व नगाड़ों पर विभिन्न सांस्कृतिक नृत्य की भी प्रस्तुति दी गयी। प्रभात फेरी संगठन के अध्यक्ष राजकुमार पाधा ने कहा कि इस प्रभात फेरी के आयोजन से जम्मू कश्मीर में शांति व खुशहाली जरूर आएगी। 

अमित शर्मा
poloelex77@gmail.com

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!