Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर 79 साल बाद बनेगा शुभ योग, खिल जाएगी इन राशियों की मुरझाई हुई किस्मत

Edited By Updated: 08 Feb, 2024 10:41 AM

mauni amavasya

पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान करने का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Mauni Amavasya 2024: पंचांग के अनुसार 9 फरवरी को मौनी अमावस्या है। इस दिन स्नान-दान करने का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन ऐसा करने से दोगुने फल की प्राप्ति होती है। इसी के साथ आपको एक गुड न्यूज़ और बता दें कि इस बार की मौनी अमावस्या के दिन बहुत से शुभ योगों का निर्माण होने जा रहा है जैसे कि सिद्धि योग, मालव्य, विनायक, हंस और अमृत। इसी के साथ एक दिन पहले बुध मकर राशि में अस्त हो जाएंगे।  ग्रहों की ये लाभदायक स्थिति कुछ राशियों के जीवन में चार चाँद लगा देगी। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।

PunjabKesari Mauni Amavasya

Mauni Amavasya 2024 benefits for zodiac signs मौनी अमावस्या 2024 राशियों को लाभ

मेष राशि: मौनी अमावस्या के दिन मेष राशि के छात्रों को बेहद ही फायदा देखने को मिलेगा। जो छात्र किसी कम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी। कारोबार में अचानक से धन लाभ होने की सम्भावना है। संतान पक्ष की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विदेश में पढ़ने की चाह पूरी होती हुई नजर आएगी। जो लोग पार्टनरशिप में काम कर रहे हैं उन्हें मनचाही सफलता मिलेगी।

वृष राशि: मौनी अमावस्या वृष राशि के जातकों के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होगी। अगर सेहत खराब थी तो उसमे सुधार नजर आएगा। धन की कमी नहीं होगी। अगर सर पर कर्ज का भार था तो वो भी कम होता हुआ दिखाई देगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां बरकरार रहेंगी। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। किसी भी कार्य को करने के लिए पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।

PunjabKesari Mauni Amavasya

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को पैसे कमाने के लिए बहुत से मौके मिलेंगे। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। धन की आवक बढ़ेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन में योग बनेंगे। घर-परिवार का साथ मिलेगा। इस दिन के बाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती हुई दिखाई देंगी। आध्यात्म में रूचि बढ़ती हुई नजर आएगी।

कन्या राशि: मौनी अमावस्या के बाद से कन्या राशि के अच्छे दिन शुरू हो जाएंगे। जो भी काम करेंगे उसमे कामयाबी हासिल होगी। पितरों के आशीर्वाद से आपको कारोबार में मनचाहा मुनाफा मिलेगा। दोस्तों की मदद से कोई अटका हुआ कार्य पूरा होने की सम्भावना है। रुका हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा। विवाह के उचित रिश्ते आएँगे।

वृश्चिक राशि - धन की किसी परेशानी से परेशान थे तो उससे भी छुटकारा मिल सकता है। इस दिन जो भी कार्य करेंगे उसमें सोच से भी ज्यादा सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में विस्तार होगा। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बनाएंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

PunjabKesari Mauni Amavasya

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!