पिठोरी अमावस्या की रात करें ये 5 उपाय, घर-परिवार में बनी रहेगी बरकत और नकारात्मकता से मिलेगा छुटकारा

Edited By Updated: 09 Sep, 2026 09:19 AM

pithori amavasya upay

हिंदू परंपरा में भाद्रपद माह की अमावस्या यानी पिठोरी अमावस्या का बहुत अधिक धार्मिक और अध्यात्मिक महत्व है। यह तिथि न केवल पितरों की शांति और तर्पण के लिए ही उत्तम नहीं मानी जाती, बल्कि इस रात किए गए कुछ खास उपाय से जीवन से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्ज...

Pithori Amavasya Upay : हिंदू परंपरा में भाद्रपद माह की अमावस्या यानी पिठोरी अमावस्या का बहुत अधिक धार्मिक और अध्यात्मिक महत्व है। यह तिथि न केवल पितरों की शांति और तर्पण के लिए ही उत्तम नहीं मानी जाती, बल्कि इस रात किए गए कुछ खास उपाय से जीवन से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्ज को समाप्त करने में बहुत कारगर साबित होते हैं। इस साल पिठोरी अमावस्या 10 सितंबर, 2026 गुरुवार के दिन पड़ रही है। पिठोरी अमावस्या, कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। यदि आपके घर में भी बार-बार  क्लेश होता है, धन की तंगी  बनी रहती है या मानसिक अशांति रहती है, तो पिठोरी अमावस्या की रात ये 5 उपाय जरूर करने चाहिए। 

मुख्य द्वार पर दीपक और मुख्य द्वार की सफाई
पिठोरी अमावस्या की शाम और रात के समय घर के मुख्य द्वार पर सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। रात को घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर सरसों के तेल या घी का दीपक जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी और सकारात्मक ऊर्ज  का आगमन होता है। 

पीपल के पेड़ के पास दीपदान
पिठोरी अमावस्या की शाम या रात को पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें काले तिल जरूर डालें। इसके बाद पितरों और भगवान विष्णु रा ध्यान करते हुए सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और घर में अटके हुए सारे काम पूरे होते हैं। 

कपूर और लौंग का धुआं
पिठोरी अमावस्याकी रात वातावरण को शुद्ध करने और बुरी शक्तियों को बाहर निकालने के लिए बहुत खास माना जाता है। इस सार एक मिट्टी के दीपक में 2 कपूर और लौंग जलाएं और जब धुआं निकलने लगे, तो इसे पूरे घर के हर कोने में घुमाएं। यह उपाय घर में छपी नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष को तुरंत समाप्त कर देता है।  

खीर का भोग और दान
पिठोरी अमावस्याकी रात माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए चावल की खीर का भोग लगाएं। इसके बाद इस प्रसाद का कुछ हिस्सा अपने पितरों के नाम से निकालकर किसी जरूरतमंद, गरीब या कुत्ते को खिलाएं। इस उपाय से पितर प्रसन्न होकर घर-परिवार को समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद देते हैं।

ईशान कोण में चौमुखी दीपक
पिठोरी अमावस्याकी रात के समय घर के ईशान कोण में एक चौमुखी दीपक जलाएं और उसमें थोड़ी सी राई या काले तिल डाल दें। माना जाता है कि इस दिशा में चौमुखी दीपक जलाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती और आर्शिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!